मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अटल पेंशन योजना के दायरे में आएंगे करोड़ों नए लोग, बुजुर्गों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

Atal Pension Yojana Update (Image- Social Media)

Atal Pension Yojana Update: केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों के हित में एक अहम फैसला लेते हुए अटल पेंशन योजना (APY) को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत सरकार न केवल योजना को आगे चलाएगी, बल्कि इसके प्रचार, जागरूकता और जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता भी देती रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जिन लोगों के पास बुढ़ापे में आमदनी का कोई स्थायी साधन नहीं है, उन्हें पेंशन की सुरक्षा मिल सके।

Atal Pension Yojana Update: क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का कहना है कि देश का बड़ा हिस्सा आज भी असंगठित क्षेत्र में काम करता है, जहां नौकरी के बाद पेंशन की सुविधा नहीं होती। ऐसे में अटल पेंशन योजना उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है। इस योजना के जरिए गरीब और कम आय वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने तय पेंशन मिलती है। यह कदम सरकार के ‘विकसित भारत @2047’ विजन को भी मजबूत करता है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा को हर नागरिक तक पहुंचाना लक्ष्य है।

Atal Pension Yojana Update (Image- Social Media)
Atal Pension Yojana Update (Image- Social Media)

Pension Scheme India: योजना के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे?

मंजूरी के बाद सरकार इन क्षेत्रों में खर्च करती रहेगी:

  • लोगों को योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान
  • बैंक और संबंधित संस्थाओं की क्षमता बढ़ाना
  • जहां फंड की कमी होगी, वहां गैप फंडिंग के जरिए मदद
  • योजना को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना

इससे ज्यादा से ज्यादा लोग योजना से जुड़ सकेंगे और इसका लाभ ले पाएंगे।

Atal Pension Yojana News: कब शुरू हुई थी अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को हुई थी। इसका मकसद था कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग बुढ़ापे में किसी पर निर्भर न रहें और उन्हें हर महीने पेंशन मिलती रहे। आज यह योजना देश की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है।

Atal Pension Yojana Update (Image- Social Media)
Atal Pension Yojana Update (Image- Social Media)

Sarkari Pension Yojana: कितनी पेंशन मिलती है?

योजना के नियमों के अनुसार:

  • 60 साल की उम्र के बाद
  • ₹1,000 से ₹5,000 तक मासिक पेंशन मिलती है
  • पेंशन की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस उम्र में योजना जॉइन की और कितना योगदान किया
  • कितने लोग जुड़े हैं योजना से

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 जनवरी 2026 तक 8.66 करोड़ से ज्यादा लोग अटल पेंशन योजना से जुड़ चुके हैं। यह दिखाता है कि आम लोगों के बीच इस योजना पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

अटल पेंशन योजना की पात्रता

इस योजना से जुड़ने के लिए:

  • भारतीय नागरिक होना जरूरी
  • उम्र 18 से 40 साल के बीच
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना चाहिए
  • 1 अक्टूबर 2022 के बाद से इनकम टैक्स देने वाले लोग पात्र नहीं

पहले से NPS या अन्य पेंशन स्कीम में शामिल व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकते

कितना निवेश करना पड़ता है?

आप अपनी सुविधा के अनुसार पेंशन चुन सकते हैं:

₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 प्रति माह।

कम उम्र में योजना जॉइन करने पर मासिक योगदान कम होता है, क्योंकि निवेश की अवधि ज्यादा होती है।

योजना में आवेदन कैसे करें

  • नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं
  • APY आवेदन फॉर्म भरें
  • आधार, मोबाइल नंबर और नॉमिनी की जानकारी दें
  • पेंशन राशि चुनें
  • बैंक ऑटो-डेबिट शुरू करेगा और आपको PRAN नंबर मिलेगा
  • कुछ बैंक ऐप्स के जरिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: JNU में 21 जनवरी से शुरू होगा खेल महोत्सव, तीन दिवसीय आयोजन की तैयारी पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।