Gaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है। सोमवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति की जीभ काट डाली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Gaziabad Crime News: मोदीनगर के संजयपुरी इलाके की घटना
यह घटना निवाड़ी चौकी क्षेत्र के संजयपुरी मोहल्ले की है। पीड़ित युवक की पहचान 26 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है, जो मोदीनगर की एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है। विपिन की शादी मई 2025 में मेरठ के मलियाना गांव की रहने वाली ईशा से हुई थी। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी ईशा और मां गीता के साथ रह रहा था।

Wife Cuts off Husband Tongue: रात में शुरू हुआ विवाद
सोमवार रात ईशा ने घर में खाना बनाया। खाना खाने के बाद विपिन की मां गीता अपने कमरे में चली गईं, जबकि पति-पत्नी ऊपर के कमरे में थे। रात करीब 11 बजे के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मां ने इसे रोज का घरेलू झगड़ा समझकर बीच में हस्तक्षेप नहीं किया।
Ghaziabad News: देर रात हिंसक हो गया झगड़ा
रात करीब एक बजे विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान ईशा ने गुस्से में आकर विपिन की जीभ को दांतों से काट लिया। अचानक हुए इस हमले से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्द से चीखते हुए वह नीचे आया और अपनी मां को पूरी घटना बताई।
UP Crime News: अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद विपिन खून से लथपथ था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजन तुरंत उसे मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन कटी हुई जीभ को भी साथ लेकर पहुंचे। फिलहाल विपिन बोलने की स्थिति में नहीं है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

UP News: सुबह होते ही बढ़ा तनाव
मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी फैली, इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान ईशा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित युवक के पिता ने आरोप लगाया कि ईशा शादी से खुश नहीं थी। उनका कहना है कि वह दिनभर मोबाइल पर बात करती थी और रील बनाती रहती थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ईशा शराब और सिगरेट का सेवन करती थी। इन बातों को लेकर पिछले आठ महीनों में सात बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोदीनगर के एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर विवाहिता के खिलाफ अंगभंग सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की जीभ का ऑपरेशन करना पड़ेगा और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘अविमु्क्तेश्वरानंद को नोटिस मिलना सही…’, मेला विवाद पर ये क्या बोल गए रामभद्राचार्य; बना चर्चा का विषय






















