Yamuna Cleaning: यमुना और सीवर सफाई को लेकर बड़ी बैठक, 2027 तक काम पूरा करने का संकल्प

Summary :

Yamuna Cleaning: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में यमुना नदी की सफाई समेत तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर हाई लेवल समिति की बैठक हुई। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि गृह मंत्री भी हर महीने यमुना को लेकर बैठक करते हैं। बुधवार की मीटिंग में दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एमसीडी समेत सभी विभागों ने हिस्सा लिया और अपनी योजनाओं की जानकारी दी। Minister Pravesh Verma: प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर शिकंजा उन्होंने बताया कि जल बोर्ड ने जानकारी दी कि…

Yamuna Cleaning: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में यमुना नदी की सफाई समेत तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर हाई लेवल समिति की बैठक हुई। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि गृह मंत्री भी हर महीने यमुना को लेकर बैठक करते हैं। बुधवार की मीटिंग में दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एमसीडी समेत सभी विभागों ने हिस्सा लिया और अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

Yamuna Cleaning
Yamuna Cleaning

Minister Pravesh Verma: प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर शिकंजा

उन्होंने बताया कि जल बोर्ड ने जानकारी दी कि हमारे कितने एसटीपी प्लांट बन रहे हैं, कितने के टेंडर हो चुके हैं, और कितने बाकी हैं। सीवर लाइन का नेटवर्क नया डाला जा रहा है। इस बैठक में दिल्ली के हर क्षेत्र में सीवर लाइन के नेटवर्क की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही डीपीसीसी की तरफ से दिल्ली के सभी औद्योगिक इलाकों में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे प्रदूषण फैलाने वाली कितनी कंपनियों पर कार्रवाई की गई।

Minister Pravesh Verma
Minister Pravesh Verma

Minister Pravesh Verma: 2028 तक लगभग सभी योजनाएं होगी पूरी

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि 2028 तक हमारी योजनाएं लगभग पूरी हो जाएंगी। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है और काम तेजी से होगा। वजीराबाद के एडीबी प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। गर्मी के समय में लोगों को साफ और पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड के 300 टैंकर फ्री सेवाएं देंगे। कमर्शियल इलाकों में बहुत कम दरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

Minister Pravesh Verma
Minister Pravesh Verma

प्रवेश वर्मा ने बताया कि हम दिल्ली के घरों में सेप्टिक टैंक को फ्री में क्लीन कराने वाले हैं। यह सब तब तक चलेगा, जब तक हमारे सीवर लाइन के नेटवर्क का काम पूरा नहीं हो जाता है। जब यह काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद एसटीपी प्लांट द्वारा इसे शुद्ध करके बहाया जाएगा।

Yamuna Cleaning: यमुना की सफाई को लेकर डेडलाइन जारी

उन्होंने कहा कि यमुना नदी और अन्य कामों को लेकर हमारी डेडलाइन तय कर दी गई है और यह डेडलाइन दिसंबर 2027 है। हम अपनी डेडलाइन को एक हफ्ते भी नहीं बढ़ाएंगे, यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तमाम ऐसे इलाके हैं, जहां सीवर नेटवर्क नहीं था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की पिछली सरकारों द्वारा दिल्ली के कई इलाकों में सीवर नेटवर्क नहीं बनाया गया, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इनकी समस्या भी जल्द खत्म होगी। पिछली सरकारों ने इसे लेकर कोई काम नहीं किया।

ALSO READ: JNU में 21 जनवरी से शुरू होगा खेल महोत्सव, तीन दिवसीय आयोजन की तैयारी पूरी

Rahul Kumar Rawat