Love marriage पर सामाजिक बहिष्कार का फरमान पड़ा भारी! VIDEO वायरल होते ही पुलिस के हाथों नपे 6 लोग

Summary :

Village Boycott Love Marriage: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों और उनके परिवारों को समाज से बाहर करने का ऐलान किया गया था। इस फैसले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की सामाजिक तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Village Boycott Love Marriage: गांव में निकाला गया विवादित आदेश यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब…

Village Boycott Love Marriage: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों और उनके परिवारों को समाज से बाहर करने का ऐलान किया गया था। इस फैसले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की सामाजिक तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Village Boycott Love Marriage: गांव में निकाला गया विवादित आदेश

यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पांचेवा गांव की है। 23 जनवरी को गांव के कुछ लोगों ने बैठक कर यह फैसला सुनाया कि जो युवक-युवतियां घर से भागकर प्रेम विवाह करेंगे, उनका और उनके पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों की मदद करने वालों पर भी यही नियम लागू होगा। गांव के कुछ बुजुर्गों और प्रभावशाली लोगों ने इसे परंपरा और समाज की मर्यादा से जोड़ते हुए यह आदेश जारी किया, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Village Boycott Love Marriage (Image- Social Media)
Village Boycott Love Marriage (Image- Social Media)

Love Marriage Boycott: रोजमर्रा की सुविधाएं भी रोकने की चेतावनी

वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से यह घोषणा करता नजर आ रहा है कि प्रेम विवाह करने वाले लोगों को किसी भी सामाजिक समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्हें गांव में कोई काम नहीं दिया जाएगा और दूध, राशन जैसी जरूरी चीजें भी नहीं मिलेंगी। इस तरह का फरमान गांव में रहने वाले कई परिवारों के लिए डर और चिंता का कारण बन गया।

Public Dialogue on Marriage: वीडियो वायरल होते ही पुलिस का 6 लोगों पर एक्शन

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। रतलाम के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे 6 लोगों के खिलाफ शांति बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, एक पीड़ित परिवार की शिकायत को संबंधित थाने को भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

Village Boycott Love Marriage (Image- Social Media)
Village Boycott Love Marriage (Image- Social Media)

MP Village Panchayat: गांव में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

प्रशासन ने सिर्फ कार्रवाई तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है, बल्कि सामाजिक न्याय विभाग के साथ मिलकर गांव में संवाद कार्यक्रम भी शुरू किए हैं। इन बैठकों में ग्रामीणों को संविधान में मिले अधिकारों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और कानून की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रेम विवाह करना किसी का निजी फैसला है और इसके लिए किसी को सजा देना गैरकानूनी है। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन का सख्त संदेश

पुलिस और जिला प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी व्यक्ति या समूह कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता। किसी के मौलिक अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि समाज में बदलाव के साथ सोच को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि हर व्यक्ति अपनी जिंदगी के फैसले बिना डर के ले सके।

यह भी पढ़ें: ‘गांव में नहीं रहूंगी’, शहर में रहने की जिद्द पर अड़ी पत्नी; पति ने दबा दिया गला फिर जो हुआ…1 साल पहले हुई थी शादी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।