Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग ने वर्ष 2026 तक के कामकाज के साथ वर्ष 2028 तक की परिकल्पना का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। पर्यटन सचिव रोहित यादव ने विभागीय उपलब्धियों का जिक्र करते हुए दावे किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए और संरक्षित विकास के लिए उद्योग का दर्जा दिया है। इस कदम में उद्योग और पर्यटन विभाग के बीच समन्वित प्रयासों को बेहतर और सक्षम बनाया। इसमें निवेशक कनेक्ट के माध्यम से पर्यटन इको सिस्टम के जरिए 500 करोड़ का निजी निवेश सफलता पूर्वक हासिल किया है।
अयोध्या तीर्थ यात्रा, होमस्टे नीति और भोरमदेव कॉरिडोर की शुरुआत
रामलला दर्शन योजना के तहत आईआरसीटीसी से किये गए एमओयू के तहत अयोध्या तक ट्रेन के जरिए तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत आवास, परिवहन और तीर्थ यात्रा के लिए व्यापक व्यवस्था भी की गई है। अब तक 42 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने लगभग 50 विशेष ट्रेनों के जरिए इस योजना का लाभ उठाया है। छत्तीसगढ़ में सरकार ने पहली बार होम स्टे नीति को अधिसूचित किया है। इधर प्रमुख पर्यटन स्थलों को कवर करते हुए भोरमदेव कॉरिडोर योजना भी शुरू की गई है। लगभग 145 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद काम शुरू हो गया है।
ट्रैवल मार्ट से टेंट सिटी तक बड़ा प्लान
इधर पर्यटन सचिव रोहित यादव ने बताया कि अब फिक्की के सहयोग से छत्तीसगढ़ ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ किया जाएगा। वार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत टूर ऑपरेटर को आकर्षित करने की योजना है। इधर चित्रकूट वॉटर फॉल्स के पास टेंट सिटी का भी विकास किया जाएगा। इसमें लगभग 25 करोड़ रुपए निवेश की उम्मीद की जा रही है। इधर पर्यटन क्षेत्र में अपनी वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।
ग्लोबल टूरिज्म, फिल्म सिटी और एथनिक ब्रांडिंग पर जोर
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने स्पेन, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश की यात्रा कार्यक्रमों में शामिल होकर उपस्थिति दर्ज कराई है। इधर फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिली है। ऐतिहासिक पर्यटन बुनियादी ढांचा परियोजना में 147 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। राज्य में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों की वजह से भी पर्यटन से संबंधित कारोबार के पंजीकरण में भी तेजी आई है। इधर राज्य के सिरपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास के लिए भी जोऱ दिया गया है। यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़ को पर्यटन क्षेत्र में एथनिक डेस्टिनेशन ग्लोबल ब्रांडिंग के तौर पर भी स्थापित किया जा रहा है।
रिपोर्ट- आशीष शर्मा
यह भी पढ़ें: आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


Download Android App
Download iOS App






