Virat kohli on Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे अब प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाने) नहीं करेंगे। यह खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस शॉक्ड और भावुक हो गए। अरिजीत ने अपने पोस्ट में कहा कि यह सफ़र उनके लिए शानदार रहा है और उन्होंने सभी का धन्यवाद किया
Virat kohli on Arijit Singh: विराट कोहली की फीडबैक हुई वायरल

अरिजीत के रिटायरमेंट की खबर के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पुराने ट्वीट्स सोशल मीडिया पर फिर से छा गए हैं।
2016 और 2017 में कोहली ने अरिजीत सिंह की आवाज़ और काबिलियत की खुले तौर पर तारीफ की थी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे शायद अरिजीत सिंह के सबसे बड़े फैन हैं!
Virat Kohli Reaction on Arijit Singh Retirement: वायरल पोस्ट्स के मुख्य प्वाइंट

विराट ने अरिजीत की सिंगिंग और टैलेंट की खुले दिल से तारीफ की थी। विराट कोहली ने अपने एक पुराने पोस्ट में लिखा था कि “शायद मैं अरिजीत सिंह का सबसे बड़ा फैन हूं।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अरिजीत की आवाज़ को दिल छू लेने वाला बताया था और कहा था कि कोई और आवाज़ उन्हें इतना महसूस नहीं कराती।
Fans Reaction On Post – यह रिटायरमेंट मंज़ूर नहीं!

अरिजीत के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनसे वापसी की अपील कर रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि बिना अरिजीत की आवाज़ के बॉलीवुड अधूरा लगेगा।
Read More: Bharti और Harsh Limbachiya ने रिवील किया अपने दूसरे बच्चे का नाम, फैंस ने दिया शॉकिंग रिएक्शन..


Download Android App
Download iOS App




