KSBKBT 2 Spoiler Alert : गौतम की साजिश से हिला परिवार, कोर्ट में फंसी परी, शांति निकेतन लौटी तुलसी

Summary :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 : टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है। शो की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक साजिश और पुराने रिश्तों की कड़वाहट खुलकर सामने आ रही है। Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: कोर्ट में बढ़ीं परी की मुश्किलें शो में इस वक्त कोर्ट का मामला सबसे अहम बन चुका है। तुलसी और मिहिर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि परी को इंसाफ मिले, लेकिन हालात उनके खिलाफ जाते…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 : टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है। शो की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक साजिश और पुराने रिश्तों की कड़वाहट खुलकर सामने आ रही है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: कोर्ट में बढ़ीं परी की मुश्किलें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source : Social Media )

शो में इस वक्त कोर्ट का मामला सबसे अहम बन चुका है। तुलसी और मिहिर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि परी को इंसाफ मिले, लेकिन हालात उनके खिलाफ जाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही गौतम की एंट्री होती है, केस की दिशा ही बदल जाती है।

KSBKBT upcoming Episode: परी के पहले पति ने दिया चौंकाने वाला बयान

KSBKBT upcoming episode
KSBKBT Upcoming Episode ( Source : Social Media )

गौतम एक बड़ी चाल चलते हुए परी के पहले पति को कोर्ट में लेकर आता है। वह परी के अतीत पर सवाल खड़े करता है। कोर्ट में दिया गया बयान परी के लिए मुसीबत बन जाता है। यह सब देखकर तुलसी खुद को संभाल नहीं पाती और भावुक हो जाती है। वहीं गौतम मिहिर को भी निशाने पर लेते हुए उसे गैर-जिम्मेदार पति बताने की कोशिश करता है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 29 January 2026: जज भी हुए परी के खिलाफ

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 29 January 2026
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 29 January 2026 ( Source : Social Media )

आने वाले एपिसोड्स में रणविजय , परी की सबसे कमजोर कड़ी, यानी उसकी बेटी को मुद्दा बनाता है। वह कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश करता है कि परी एक अच्छी मां नहीं है। उसकी दलीलों का असर जज पर भी पड़ता दिखेगा।

KSBKBT : गौतम की धमकी से सहमा परिवार

KSBKBT
KSBKBT ( Source : Social Media )

दूसरी तरफ गौतम तुलसी को खुली धमकी देता है कि वह पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद कर देगा। उसकी इस धमकी से घर में डर और तनाव का माहौल बन जाता है।

Shanti Niketan में तुलसी की वापसी

Shanti Niketan
Shanti Niketan ( Source : Social Media )

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब तुलसी की शांति निकेतन वापसी की खबर सामने आती है। बापजी की पोती के कारण परिवार तुलसी को वापस बुलाता है। घर लौटकर तुलसी एक बार फिर मिहिर की पत्नी होने का दिखावा करती नजर आएगी।

Noyna और मिहिर के बीच बढ़ेगा टकराव

Noyna
Noyna (Source : Social Media )

तुलसी की वापसी से नॉयना भड़क जाती है। वह मिहिर पर अपना हक जताने लगती है, जिससे घर का माहौल और बिगड़ जाता है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि मिहिर किसका साथ देता है और परी को इंसाफ मिल पाता है या नहीं।

Read More : YRKKH 29 January Spoiler Alert : विद्या लगाएगी अभिरा पर संगीन आरोप, अरमान मां के सामने रहेगा खामोश…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।