क्या होता है Black Box? अब सामने आएगी अजित पवार के प्लेन क्रेश होने की असली वजह!

Summary :

What is Black Box: महाराष्ट्र में बुधवार सुबह डिप्टी CM अजित पवार का प्राइवेट विमान पुणे (Ajit Pawar Plane Crash) के पास बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान आपात स्थिति में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर आग, धुआं और मलबा फैला हुआ नजर आया। What is Black Box: Black Box हुआ बरामद शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विमान Learjet 45XR मॉडल का था। वहीं अब क्रैश हुए प्लेन का Black Box बरामद कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने…

What is Black Box: महाराष्ट्र में बुधवार सुबह डिप्टी CM अजित पवार का प्राइवेट विमान पुणे (Ajit Pawar Plane Crash) के पास बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान आपात स्थिति में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर आग, धुआं और मलबा फैला हुआ नजर आया।

What is Black Box: Black Box हुआ बरामद

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विमान Learjet 45XR मॉडल का था। वहीं अब क्रैश हुए प्लेन का Black Box बरामद कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं।

What is Black Box (Image- Social Media)
What is Black Box (Image- Social Media)

Black Box kya Hota Hai: ब्लैक बॉक्स क्या होता है?

ब्लैक बॉक्स किसी भी विमान का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण होता है। इसके जरिए उड़ान से जुड़ी जरूरी जानकारियां रिकॉर्ड की जाती हैं। असल में यह एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग रिकॉर्डर का समूह होता है।

What is Black Box

What is Black Box (Image- Social Media)

1. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR)

यह रिकॉर्डर पायलट और अन्य क्रू मेंबर्स के बीच हुई बातचीत को सुरक्षित करता है। इसमें टेकऑफ से लेकर लैंडिंग तक की सारी बातचीत, चेतावनियां और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बात शामिल होती है। इससे जांच एजेंसियों को यह समझने में मदद मिलती है कि हादसे से पहले पायलट किस हालात में थे और उन्होंने कौन से फैसले लिए।

2. फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR)

यह विमान से जुड़ा तकनीकी डेटा रिकॉर्ड करता है। जैसे, विमान की स्पीड, ऊंचाई, इंजन की स्थिति, दिशा और कंट्रोल सिस्टम की जानकारी। इससे पता चलता है कि दुर्घटना के समय विमान किस हालत में था और उसमें कोई तकनीकी गड़बड़ी तो नहीं हुई।

Ajit Pawar Plane Black Box: ब्लैक बॉक्स कैसे मदद करता है?

हादसे के बाद जांच टीमें सबसे पहले ब्लैक बॉक्स खोजती हैं। CVR और FDR से मिले डेटा को मिलाकर यह पता लगाया जाता है कि दुर्घटना खराब मौसम, तकनीकी खराबी या मानवीय गलती से हुई। इसके अलावा, इस जानकारी का इस्तेमाल भविष्य में विमान सुरक्षा और पायलट ट्रेनिंग को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है।

What is Black Box (Image- Social Media)
What is Black Box (Image- Social Media)

ब्लैक बॉक्स का रंग नारंगी क्यों होता है?

हालांकि इसे ब्लैक बॉक्स कहा जाता है, लेकिन इसका रंग चमकीला नारंगी होता है। यह रंग इसलिए चुना गया है ताकि मलबे या पानी में इसे आसानी से ढूंढा जा सके। इसके साथ एक खास बीकन लगा होता है जो सिग्नल भेजता रहता है, जिससे खोज में मदद मिलती है।

कितना मजबूत होता है ब्लैक बॉक्स?

ब्लैक बॉक्स को बेहद मजबूत धातु से बनाया जाता है। यह करीब 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज झटकों को सहन कर सकता है। अगर यह पानी में गिर जाए तो भी करीब 30 दिन तक इसका डेटा सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें: इंजन फेल या मौसम बना वजह? आखिर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ डिप्टी CM अजित पवार का विमान? सामने आ रहे ये बड़े कारण

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।