Ajit Pawar Plane Crash Reason: महाराष्ट्र के बारामती से आज सुबह-सुबह बुरी खबर सामने आई। दरअसल यहां एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस हादसे में प्लेन में बैठे उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी इस दुर्घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अजित पवार एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की असली वजह की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है।
Ajit Pawar Plane Crash Reason: लैंडिंग और टेकऑफ के समय सबसे ज्यादा हादसे
एविएशन सेफ्टी से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, अधिकतर विमान दुर्घटनाएं उड़ान भरते समय या जमीन पर उतरते वक्त होती हैं। साल 2023 में कुल 109 विमान हादसे दर्ज किए गए, जिनमें से 37 टेकऑफ के दौरान और 30 लैंडिंग के समय हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों चरणों में विमान पर सबसे ज्यादा दबाव होता है और इंजन फेल होने की संभावना भी ज्यादा रहती है।

Ajit Pawar Plane Name: तकनीकी खराबी बड़ी वजह
यूरोपियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी काउंसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 90 प्रतिशत विमान हादसों की मुख्य वजह तकनीकी गड़बड़ी होती है। इंजन में खराबी, सिस्टम फेल होना या मेंटेनेंस में लापरवाही अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। इसी वजह से विमान की नियमित जांच बेहद जरूरी मानी जाती है।
Ajit Pawar Plane Pilots Story: पायलट की गलती से भी होते हैं हादसे
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बार पायलट की छोटी सी चूक भी बड़े हादसे में बदल जाती है। विमान उड़ाने के लिए सही ट्रेनिंग, मौसम की जानकारी और सतर्कता बहुत जरूरी होती है। उड़ान से पहले मौसम की जांच, रास्ते की योजना और संभावित खतरे समझना सुरक्षित उड़ान के लिए अहम माना जाता है।

45 बीते वर्षों में सैकड़ों दुर्घटनाएं
एविएशन सेफ्टी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 से 2023 के बीच दुनिया में कुल 813 विमान हादसे हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में करीब 1,473 लोगों की जान गई। सबसे ज्यादा हादसे लैंडिंग के समय हुए, जबकि कई हादसे उड़ान के बीच भी सामने आए। भारत में भी इस दौरान कई विमान दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।
Ajit Pawar Plane Members: खराब मौसम भी बनता है खतरा
खराब मौसम जैसे तेज बारिश, घना कोहरा, तूफान और बादल भी विमान हादसों का कारण बन सकते हैं। कई बार पायलट को सही दृश्य नहीं मिल पाता, जिससे दिशा भ्रम हो सकता है। ऐसे हालात में इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट नियमों के तहत उड़ान भरी जाती है, जिसमें खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है।
ATC की भूमिका भी अहम
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) विमान की सुरक्षित उड़ान में बड़ी भूमिका निभाता है। ATC पायलटों को सही ऊंचाई, दिशा और दूरी बनाए रखने की जानकारी देता है। अगर इसमें कोई गलती हो जाए तो टकराव या दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
पक्षियों से टकराव भी कारण
दुनियाभर में रोजाना सैकड़ों बर्ड स्ट्राइक यानी पक्षियों के विमान से टकराने के मामले सामने आते हैं। कई बार पक्षी इंजन में फंस जाते हैं, जिससे इंजन बंद हो सकता है। अमेरिका जैसे देशों में हर साल हजारों ऐसे मामले दर्ज होते हैं। कुल मिलाकर विमान हादसों के पीछे तकनीकी खराबी, मानवीय गलती, मौसम और अन्य कई कारण होते हैं। बारामती में हुआ यह हादसा भी इन्हीं कारणों की जांच के बाद पूरी तरह साफ हो पाएगा।
Bombardier Learjet: VSR ऑपरेटर का लियरजेट-45 विमान
जिस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार यात्रा कर रहे थे, वह VSR ऑपरेटर कंपनी का लियरजेट-45 जेट था। इस विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK बताया जा रहा है। इस जेट में कुल पांच लोग मौजूद थे। इनमें अजित पवार के साथ उनका एक सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और एक अटेंडेंट शामिल था।
इसके अलावा दो फ्लाइट क्रू मेंबर थे, जिनमें एक मुख्य पायलट और एक सह-पायलट थे। यह विमान महाराष्ट्र के बारामती इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होकर आपात स्थिति में उतरा। हादसा बेहद गंभीर था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में Ajit Pawar का निधन, हादसे में 5 लोगों की मौत, कहां हुआ हादसा? जानें पूरी अपडेट


Download Android App
Download iOS App




