Ajit Pawar के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, कई सितारों ने जाहिर की संवेदनाएं

Summary :

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के आकास्मिक निधन से हर कोई शोक में डूब गया है. 28 जनवरी 2026, यानि आज बुधवार की सुबह बारामती में प्लेन क्रैश होने की वजह से अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. उनकी मौत के बाद से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह शोक की लहर दौड़ गई है. अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख और अनुपम खेर तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के अजित पवार के निधन पर दुख जताया है. Maharashtra Deputy Chief Minister: अजित पवार के निधन से…

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के आकास्मिक निधन से हर कोई शोक में डूब गया है. 28 जनवरी 2026, यानि आज बुधवार की सुबह बारामती में प्लेन क्रैश होने की वजह से अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. उनकी मौत के बाद से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह शोक की लहर दौड़ गई है. अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख और अनुपम खेर तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के अजित पवार के निधन पर दुख जताया है.

Maharashtra Deputy Chief Minister: अजित पवार के निधन से दुखी अजय देवगन

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar
Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar (Source: Social Media)

अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “माननीय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं. उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति.”

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar
Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar (Source: Social Media)

वहीं रितेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ये जानकर बहुत दुख हुआ और दिल टूट गया कि हमने एक दुखद हादसे में अजीत दादा को खो दिया. महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक, उन्हें खराब परफॉर्मेंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था और वह अपने आस-पास के लोगों को हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करते थे. वह अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे, उनकी हाजिरजवाबी बेमिसाल थी और पूरे राज्य में उन्हें बहुत प्यार किया जाता था. ”

अपनी बात जारी रखते हुए एक्टर ने आगे लिखा कि, “उनकी अचानक मौत से एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और एक ऐसी कमी आई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता. मुझे उनके साथ कई बार बातचीत करने का मौका मिला, मैं उनकी दयालुता को हमेशा याद रखूंगा, पवार परिवार, उनके प्रियजनों और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

Pawan Kalyaan: अजित पवार के निधन से पवन कल्याण को लगा सदमा

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar
Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar (Source: Social Media)

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, “आज एक दुखद प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, महान सीपी स्पीक के प्रेसिडेंट और NDA गठबंधन के नेता श्री अजीत दादा पवार जी के निधन की दुखद खबर से गहरा सदमा लगा है.”

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखा कि, उनकी समर्पित जनसेवा और महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण और विकास में उनके अपार योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, और लोगों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का हमेशा सम्मान किया जाएगा. मैं उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों, प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं.”

Madhur Bhandaarkar: मधुर भंडाकर ने भी जताया दुख

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar
Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar (Source: Social Media)

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी शोक व्यक्त करने से पीछे नही हट पाए. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अजित पवार जी के असमय निधन से गहरा सदमा लगा और दुख हुआ. राज्य की राजनीति में एक बड़ी हस्ती, उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है. इस बेहद मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं सुनेत्रा जी, पार्थ, जय और पूरे पवार परिवार के सदस्यों के साथ हैं. उन्हें शक्ति मिले, ओमशांति.”

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने भी शोक जताया

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar
Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar (Source: Social Media)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, “दुखद विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं. लोगों के लिए उनकी सेवा और वर्षों के राजनीतिक नेतृत्व को सम्मान के साथ याद किया जाएगा. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ओम शांति. ”

Anupam Kher: अनुपम खेर को भी अजीत पवार के निधन से लगा सदमा

 Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar
Bollywood Pay Condolence To Ajit Pawar (Source: Social Media)

अनुपम खेर भी अजित पवार के निधन से काफी गमगीन हैं. एक्टर ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा कि, “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार दादा के दुखद निधन से बहुत सदमे में और दुखी हूं. जब भी मैं उनसे मिला, वह बहुत सज्जन और दयालु थे! मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ओम शांति!.”

Read More: Chiranjeevi की फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन में कई फिल्मों को पछाड़ा, देखें अब तक की टोटल कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।