Jacob Martin Arrested: टीम इंडिया के एक पूर्व क्रिकेटर से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे की हालत में एसयूवी चलाकर सड़क पर हंगामा मचाने के आरोप में पूर्व भारतीय खिलाड़ी जैकब मार्टिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी लग्जरी कार से सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी।
यह घटना मंगलवार, 27 जनवरी की तड़के वडोदरा जिले में हुई। पुलिस के मुताबिक, 53 वर्षीय जैकब मार्टिन अपनी एसयूवी लेकर अकोटा इलाके की पुनीत नगर सोसायटी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वह कथित तौर पर शराब के नशे में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Jacob Martin Arrested: पुलिस ने हिरासत में लिया

हादसे के कुछ घंटों बाद पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर को हिरासत में ले लिया। अकोटा थाना पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त(Damge) कारों के मालिकों की शिकायत के आधार पर जैकब मार्टिन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी एमजी हेक्टर एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है।

गौरतलब है कि जैकब मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 के बीच 10 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। वह लंबे समय तक बड़ौदा की रणजी टीम का हिस्सा रहे और कप्तानी भी कर चुके हैं।

खैर यह पहली बार नहीं है जब जैकब मार्टिन कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले साल 2011 में भी उन्हें दिल्ली पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर उनका नाम विवादों में आ गया है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।
Also Read: ‘30 मिनट’ की प्रैक्टिस बदलेगी संजू सैमसन की तक़दीर, तैयार हुआ वापसी का पूरा रोडमैप


Download Android App
Download iOS App




