Hrithik Roshan ने Border 2 को लेकर कही ये बड़ी बात, सुन कर दंग रह जाएंगे आप

Summary :

Hrithik Roshan On Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई दे रही है. इस वॉर ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और देखते ही देखते इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा है. इस बात का अंदाजा आप फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखकर लगा सकते हैं. वहीं आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है, क्योंकि…

Hrithik Roshan On Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई दे रही है. इस वॉर ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और देखते ही देखते इसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा है. इस बात का अंदाजा आप फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखकर लगा सकते हैं. वहीं आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने भी इस फिल्म पर अपना रिस्पॉन्स शेयर किया है.

Hrithik Roshan Border 2 Review:  ऋतिक रोशन ने बॉर्डर 2 पर दिया बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

देशभक्ति और इमोशन से भरी ये फिल्म ने हर उम्र के लोगों को इंप्रेस कर रही है. इसी बीच ऋतिक रोशन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर प्यार जाहिर किया है. उन्होंने लिखा कि, ‘बॉर्डर 2 दिल से बहुत पसंद आई, पूरी टीम को बधाई’. इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट वाला और मुक्के वाला इमोजी भी शेयर किया. ऋतिक के इस रिएक्शन के बाद अब उनके फैंस भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. उनसे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे सनी देओल की इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है.

Hrithik Roshan: ‘धुरंधर’ की बुराई कर हुए थे ट्रोल

Hrithik Roshan On Border 2
Hrithik Roshan On Border 2 (Source: Social Media)

हालांकि, अगर बात करें ऋतिक रोशन का तो वो इससे पहले दिसंबर 2025 में एक सोशल मीडिया विवाद में भी फंस गए थे. क्योंकि उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ तो की थी, लेकिन उसके राजनीतिक मैसेज से असहमति भी जताई थी. ऋतिक ने कहा था कि फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस दमदार है, लेकिन उन्होंने फिल्ममेकर्स की सामाजिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाया था. उनके ऐसा करते ही सोशल मीडिया पर मानों बवाल मच गया हो, हर तरफ उनको ट्रोल किया जाने लगा और कई लोगों ने तो उन्हें ‘Anti National’ तक घोषित कर दिया.

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रही दमदार स्टारकास्ट

Hrithik Roshan On Border 2
Hrithik Roshan On Border 2 (Source: Social Media)

अगर हम ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. ये फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे जे. पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था. पहली फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में गिनी जाती है. ‘बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसमें सनी देओल के अलावा भी कई स्टार्स है, जो की मुख्य भूमिकाओं में बेहतर प्रदर्शन करते दिखाई दिए हैं.

Hrithik Roshan On Border 2: ‘बॉर्डर 3’ को भी मिली मंजूरी

Hrithik Roshan On Border 2
Hrithik Roshan On Border 2 (Source: Social Media)

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस बार फिल्म में हर एक आर्म फोर्सेस को दिखाया गया है. जहां पहली ‘बॉर्डर’ सिर्फ भारतीय सेना पर केंद्रित थी, वहीं इस फिल्म में आर्मी, एयर फोर्स और नेवी तीनों की भूमिका दिखाई गई है. फिल्म की कहानी कई युद्ध की घटनाओं को दर्शाती है, जो कि इसे और भी ज्यादा रोमांचक बना देता है. हाल ही में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने ये भी कन्फर्म किया है कि ‘बॉर्डर 3’ को भी मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आखिर आने वाले समय में तीसरे सीक्वल के लिए लोगों को कितना इंताजर करना होगा.

Read More: Chiranjeevi की फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन में कई फिल्मों को पछाड़ा, देखें अब तक की टोटल कमाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।