20 की उम्र में राजनीति में एंट्री, 5 बार रहे डिप्‍टी सीएम, मुख्यमंत्री बनने का सपना रह गया अधूरा… जानें Ajit Pawar की सत्ता से लेकर विवादों तक की पूरी कहानी

Ajit Pawar Biography

Ajit Pawar Biography: देश के लिए 28 जनवरी की सुबह बहुत बुरी खबर लेकर आई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। विमान में अजित पवार समेत पांच लोग सवार थे, इस दुखद हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा प्लेन जलकर राख हो गया है। 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने और 20 साल की उम्र में राजनीति में एंट्री लेने वाले अजित पवार पांचवी बार डिप्टी सीएम बने थे। आइए जानते हैं उनके निजी जीवन और राजनीतिक सफर के बारे में।

10वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई

Ajit Pawar Biography
Ajit Pawar Biography (Image- Social Media)

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवर गांव में हुआ था। उनके पिता अनंतराव गोविंदराव पवार बॉम्बे के राजकमल स्टूडियोज में काम करते थे। अजित पवार ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देवलाली प्रवर में की और 10वीं (SSC) की परीक्षा महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल, बारामती से पास की।

इसके बाद उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। परिवार को संभालने के लिए उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी और वे कॉलेज ड्रॉपआउट रहे। हालांकि उनकी औपचारिक शिक्षा सेकेंडरी स्तर तक ही सीमित रही, लेकिन ज़मीनी अनुभवों ने उन्हें किसानों, सहकारी संस्थाओं और स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ दी, जिसने आगे चलकर उनकी राजनीति को मज़बूत आधार दिया।

Ajit Pawar Career: 20 साल की उम्र में राजनीति में एंट्री

Ajit Pawar Biography
Ajit Pawar Career (Image- Social Media)

पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेकर काम करना शुरू किया। उन्होंने 1982 में सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा। चाचा शरद पवार के प्रभाव से वो जल्दी आगे बढ़े। 1991 में वह पहली बार बारामती से लोकसभा सांसद बने और बाद में यह सीट शरद पवार के लिए छोड़ दी। 1999 के बाद NCP सरकारों में उन्होंने कई अहम विभाग संभाले और 2010 से लेकर अब तक वह पांच पर मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

बगावत, गठबंधन में बदलाव और सत्ता संघर्ष के बावजूद बारामती में अजित पवार की पकड़ हमेशा मज़बूत बनी रही है। ऐसे में उनकी लगातार राजनीतिक सक्रियता के बीच सामने आई यह विमान दुर्घटना महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी और बेहद चौंकाने वाली घटना के तौर पर देखी जा रही है।

अजित पवार का महाराष्ट्र का डिप्टी CM बनने का रिकॉर्ड

क्रम पद कार्यकाल सरकार / गठबंधन
1 डिप्टी CM 11 नवंबर 2010 – 25 सितंबर 2012 कांग्रेस–NCP
2 डिप्टी CM 7 दिसंबर 2012 – 28 सितंबर 2014 कांग्रेस–NCP
3 डिप्टी CM 23 नवंबर 2019 – 26 नवंबर 2019 देवेंद्र फडणवीस सरकार (3 दिन)
4 डिप्टी CM 30 दिसंबर 2019 – 29 जून 2022 उद्धव ठाकरे (MVA) सरकार
5 डिप्टी CM 2 जुलाई 2023 – वर्तमान एकनाथ शिंदे–देवेंद्र फडणवीस सरकार

Ajit Pawar News: चाचा शरद पवार का साथ छोड़, चुना अलग रास्ता

Ajit Pawar Biography
Ajit Pawar And Sharad Pawar (Image- Social Media)

अजित पवार अपने चाचा शरद पवार को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। उन्हें राजनीति की ट्रेनिंग घर से ही मिली थी। चाचा-भतीजे की जोड़ी ने महाराष्ट्र में लंबे समय तक राजनीतिक जादू किया। अजित पवार ने शरद पवार से सत्ता साधने के सारे गुण सीख लिए थे। इसके साथ ही उन्होंने काडर में अनुशासन और जनाधार को अपनी ओर करना की कला भी अपने चाचा से सिखी थी।

अजित पवार NCP में अपनी तेज़ तर्रार और सटीक राजनीतिक फैसलों के लिए जाने जाते थे। एक समय ऐसा था जब शरद पवार को पार्टी की आत्मा कहा जाता था, तो अजित पवार को उसकी काया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के राजनीतिक दृष्टिकोण में फ़र्क़ दिखने लगा। इसी वजह से अजित ने चाचा का साथ छोड़कर अलग रास्ता अपनाया। यह कदम शुरुआत में काफी जोखिम भरा माना गया, लेकिन उनकी शानदार प्रबंधन कला और पार्टी में मजबूत पकड़ ने उन्हें सफलता दिलाई।

यह भी पढ़ें: 124.55 करोड़ का साम्राज्य, लग्जरी कारें, सोना-चांदी, 8 कैरेट का हीरा… अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए Ajit Pawar, जानें पूरा नेटवर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।