124.55 करोड़ का साम्राज्य, लग्जरी कारें, सोना-चांदी, 8 कैरेट का हीरा… अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए Ajit Pawar, जानें पूरा नेटवर्थ

Summary :

Ajit Pawar Net Worth: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे, 66 साल की उम्र में उनका एक प्लेन क्रैश के दौरान बुधवार को निधन हो गया। बारामती एयरपोर्ट पर NCP प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हो गया। वह 6 बार राज्य के उप-मुख्यमंत्री चुने गए हैं। उनकी गिनती महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में भी होती थी। उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो वे अपने पीछे करोड़ों रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ… महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में अजित…

Ajit Pawar Net Worth: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे, 66 साल की उम्र में उनका एक प्लेन क्रैश के दौरान बुधवार को निधन हो गया। बारामती एयरपोर्ट पर NCP प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हो गया। वह 6 बार राज्य के उप-मुख्यमंत्री चुने गए हैं। उनकी गिनती महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में भी होती थी। उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो वे अपने पीछे करोड़ों रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ…

महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में अजित पवार की गिनती

महाराष्ट्र की राजनीति में बेबाक बयानबाज़ी और मज़बूत प्रशासनिक पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले अजित पवार की संपत्ति भी उतनी ही चर्चा में है। चुनाव आयोग को दिए गए MyNeta (ADR) के ताज़ा हलफनामे के मुताबिक, बीते पांच सालों में उनकी दौलत में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में जहां उनकी कुल संपत्ति करीब 75 करोड़ रुपये थी, वहीं 2024-25 तक यह बढ़कर 124 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।

दिलचस्प बात ये है कि अजित पवार की संपत्ति का बड़ा हिस्सा कृषि भूमि, कमर्शियल रियल एस्टेट और शेयर बाजार में निवेश किया है। केवल अजित ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार भी करोड़ों की मालकिन हैं। राजनीति के साथ-साथ बिजनेस और खेती से भी करोड़ों की कमाई ने उन्हें महाराष्ट्र के सबसे अमीर नेताओं में शामिल कर दिया।

Ajit Pawar Assets: अजित पवार की कुल संपत्ति

Ajit Pawar Net Worth
Ajit Pawar Assets (Image- Social Media)

अजित पवार द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकरी के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 124.55 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आइए समझते है उनकी संपत्ति का पूरा गणित।

  • अजित पवार के पास करीब 26.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें कैश, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल है।
  • उनकी अचल संपत्ति (जमीन-मकान) की कीमत लगभग 97.94 करोड़ रुपये बताए जा रहे है।
  • उनके विभिन्न बैंक खातों में 6.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा है।

Ajit Pawar Investment: शेयर बाजार में कितना निवेश?

अजित पवार ने अपनी कमाई बढ़ाने पर भी जोर दिया है। उनके हलफनामे के सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी बड़ी संपत्ति होने के बावजूद भी उनके पास कोई LIC या जीवन बीमा पॉलिसी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कई कंपनियों के बांड्स, शेयर्स और म्यूचुअल फंड्स में करोड़ों का निवेश किया है। एफिडेबिट में दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 24 लाख रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया था। वहीं उनकी पत्नी और बच्चों ने भी करीब 30 लाख रुपये का निवेश किया है।

Ajit Pawar Car Collection: प्रीमियम कारों का कलेक्शन

अजित पवार के पास वाहनों का भी अच्छा कलेक्शन है। जहां उनके पास शहर में घूमने के लिए Toyota Camry, Honda CRV और Honda Accord जैसी प्रीमियम कारें हैं। वहीं उनके पास खेती और व्यवसाय से जुड़े 3 ट्रेलर और 1 ट्रैक्टर भी है। यह उनके कृषि बिजनेस बैकग्राउंड को दर्शाता है।

पत्नी सुनेत्रा भी करोड़ों की मालकिन

Ajit Pawar Net Worth
Ajit Pawar Net Worth (Image- Social Media)

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा की कुल संपत्ति 127.6 करोड़ रुपये है। उनके पास करीब 1.19 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण हैं। इसमें एक 28 कैरेट का हीरा भी शामिल है। सुनेत्रा के पास करीब 58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में Ajit Pawar का निधन, हादसे में 5 लोगों की मौत, कहां हुआ हादसा? जानें पूरी अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।