Border 2 की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते-माचते ठंडी पड़ गई फिल्म

Summary :

Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की हाल ही में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई दी है. इस फिल्म ने शुरू के चार दिन में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले है. लेकिन पांचवा दिन आते ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है, जो कि लगभग 65 परसेंट के करीब है. Border 2 Box Office Day 5: पांचवे दिन आई कमाई में गिरावट आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला था, जिसका इसने फायदा भी उठाया. इसी…

Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की हाल ही में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई दी है. इस फिल्म ने शुरू के चार दिन में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले है. लेकिन पांचवा दिन आते ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है, जो कि लगभग 65 परसेंट के करीब है.

Border 2 Box Office Day 5: पांचवे दिन आई कमाई में गिरावट

Border 2 Box Office Collection Day 5
Border 2 Box Office Collection Day 5 (Source: Social Media)

आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला था, जिसका इसने फायदा भी उठाया. इसी वजह से शनिवार और रविवार के बाद भी सोमवार को कमाई बढ़ती हुई दिखी, क्योंकि रिपब्लिक डे यानी नेशनल हॉलिडे भी इस वीकेंड में शामिल था. पर मंगलवार आते ही ये कमाई धाराशायी हो गई. पर इसके बावजूद ये फिल्म देशभर में 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. ऐसा माना जा रहा था कि ये फिल्म साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है. इसी के साथ ये फिल्म इतिहास भी रच सकती है, लेकिन इसके पांचवे दिन के कलेक्शन के बाद शायद ऐसा कहना ठीक नहीं होगा.

Border 2 Box Office Collection: दिन के अनुसार फिल्म की कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 5
Border 2 Box Office Collection Day 5 (Source: Social Media)

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले मंगलवार यानि पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 19.50 करोड़ रुपये ही कमाए, जबकि रिलीज के चौथे दिन यानि रिपब्लिक डे पर इसने 8.26 फीसदी के उछाल के साथ भारत में 59 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने महज पांच दिनों में 196.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अगर दिन के हिसाब से बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ की कमाई की थी.

Border 2 Box Office Collection Day 5: जल्द बॉर्डर 2 करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Border 2 Box Office Collection Day 5
Border 2 Box Office Collection Day 5 (Source: Social Media)

हालांकि गिरावट के बावजूद भी ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को धूल चटा दी है. वहीं सनी देओल ने तो साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और बॉक्स ऑफिस पर अब वो इतिहास रचने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं.

लेकिन बॉर्डर 2 का असली टेस्ट अब आने वाले समय में शुरू होगा. क्योंकि असली कमाई का आंकलन वर्किंग डेज में ही देखने को मिलता है. हालांकि कुछ फिल्म क्रिटिक्स के हिसाब से वर्किंग डेज में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी और गिरावट की उम्मीद है. लेकिन अगर ये फिल्म छठे दिन 15-20 करोड़ रुपये भी कमा लेती है, तो ये सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो सकती है.

Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 के बारे में

अगर फिल्म की बात करें तो अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा लीड फीमेल रोल्स में हैं. इस फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और लीड मेल रोल्स में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं.

Read More: Border 2 के तूफान के आगे नहीं टिक पाई बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्में, इतिहास में फिल्म का नाम होगा दर्ज

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।