प्लेन क्रैश में Ajit Pawar का निधन, हादसे में 5 लोगों की मौत, कहां हुआ हादसा? जानें पूरी अपडेट

Summary :

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी। डीजीसीए के अनुसार,…

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी। डीजीसीए के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

कहां हुआ हादसा?

Ajit Pawar Plane Crash
Ajit Pawar Plane Crash (Image- Social Media)

यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती इलाके में हुआ, ये उनका गृह क्षेत्र भी है। बारामती पुणे जिले में है और यहां का एयरपोर्ट छोटे विमानों के लिए इस्तेमाल होता है। अजित पवार का प्लान मुंबई से बारामती आ रहा था। लैंडिंग के दौरान भारी बारिश और तकनीकी खराबीकी वजह से यह हादसा हुआ।

Ajit Pawar News: प्लेन हादसे से पहले क्या हुआ?

बारामती एसपी ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि लैंडिंग के वक़्त बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। इसमें एयरक्राफ्ट क्रू भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि हमें कथित तौर पर पता चला कि प्लेन लैंडिंग करते वक़्त कुछ गड़बड़ दिखाई दे रहा था। वास्तविक कारण कि अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

अजित पवार क्यों जा रहे थे बारामती?

सवाल है कि अजित पवार आखिर बारामती क्यों जा रहे थे? बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार को अजित पवार की बारामती में जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में कई सभाएं आयोजित की गई थी। इस घटना के बाद से कार्यक्रमों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

कौन हैं Ajit Pawar?

Ajit Pawar Plane Crash
Ajit Pawar (Image- Social Media)

अजित पवार NCP के बड़े नेता हैं और महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम हैं। वह शरद पवार के भतीजे हैं और हाल के सालों में पार्टी में विभाजन के बाद अपना गुट चला रहे हैं। इस हादसे से राजनीति में हलचल मच गई है। प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। क्रैश के बाद धुएं का गुब्बार देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: Breaking: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, हादसे में 5 की मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।