Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार से जुड़े एक विमान के बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश होने की खबर सामने आई है। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ बताया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Ajit Pawar Death: हादसे के बाद आग, मलबा और राहत कार्य
बारामती से सामने आई तस्वीरों में क्रैश के बाद विमान में आग लगी दिखाई दी और आसपास मलबा फैला हुआ नजर आया। घटनास्थल पर एंबुलेंस और राहत दल को जाते हुए देखा गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Ajit Pawar: मौतों की संख्या और आगे की जांच
डीजीसीए के हवाले से बताया जा रहा है कि इस विमान हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। अजित पवार को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया गया है कि अजित पवार को स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बुधवार को बारामती में रैलियों में शामिल होना था। फिलहाल मामले में ताजा अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्लोबल टेंशन का झटका! 28 जनवरी को पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, अभी देखें ताजा दाम


Download Android App
Download iOS App






