Plane Crash से पहले अजित पवार का आख़िरी पोस्ट, किसे किया याद?

Summary :

Ajit Pawar aircraft accident: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार मंगलवार को एक दर्दनाक विमान हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वह मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक निजी चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। समाचार एजेंसी PTI ने अजित पवार के निधन की पुष्टि की है। Ajit Pawar latest news: बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार पुणे जिले…

Ajit Pawar aircraft accident: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार मंगलवार को एक दर्दनाक विमान हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वह मुंबई में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के बाद एक निजी चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। समाचार एजेंसी PTI ने अजित पवार के निधन की पुष्टि की है।

Ajit Pawar latest news: बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहे थे। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें हादसे में गंभीर चोटें आई थीं।

Ajit Pawar plane crash: हादसे से कुछ मिनट पहले किया था अंतिम पोस्ट

हादसे से कुछ मिनट पहले अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी थी। यह पोस्ट बुधवार (28 जनवरी) सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर किया गया था।

Ajit Pawar aircraft accident: रनवे पर जल उठा विमान, जांच जारी

पोस्ट में अजित पवार ने लिखा था कि लाला लाजपत राय की देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। वहीं हादसे के बाद विमान रनवे पर धूं-धूं कर जल उठा। DGCA ने पुष्टि की है कि विमान में अजित पवार सवार थे। हालांकि हादसे की वजह क्या रही, इसको लेकर फिलहाल जांच जारी है और शुरुआती जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Breaking: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, हादसे में 5 की मौत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।