Arijit Singh नहीं करेंगे प्लेबैक सिंगिंग, जानें सिंगर ने क्यों लिया ये फैसला?

Summary :

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू फैलाने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. उन्होंने अपनी गायकी से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है. जिसकी आवाज से पूरा भारत अपने टूटे देल को संभालता है, अब उसके इस अचानक से किए गए ऐलान से लाखों चाहने वालों के दिल टूट गए है. Arijit Singh Announcement: सोशल मीडिया पर अरिजीत ने दी जानकारी   View this post on Instagram   A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh) दरअसल बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा…

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू फैलाने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. उन्होंने अपनी गायकी से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है. जिसकी आवाज से पूरा भारत अपने टूटे देल को संभालता है, अब उसके इस अचानक से किए गए ऐलान से लाखों चाहने वालों के दिल टूट गए है.

Arijit Singh Announcement: सोशल मीडिया पर अरिजीत ने दी जानकारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

दरअसल बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि, “नमस्कार, आप सभी को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं. इतने सालों तक आपने मुझे एक गायक के तौर पर जो प्यार दिया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं. लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि आगे से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नई असाइनमेंट या काम नहीं लूंगा. मैं इस सफर को यहीं विराम दे रहा हूं. यह सफर वाकई शानदार और सुखद रहा.”

Arijit Singh Individual Album: खुद की म्यूजिक एल्बल नेकालेंगे अरिजीत सिंह

Arijit Singh Retirement
Arijit Singh Retirement (Source: Social Media)

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह उन सिंगर में से एक हैं, जिनके गानों को फैंस ने सबसे ज्यादा सराहा है. क्योंकि उनके प्यार भरे और सैड सांग्स लोगों के दिलों को छू जाते हैं. ऐसे में उनके इस फैसले ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है, गायकी से उनके रिटायरमेंट की खबर ने हर किसी को निराश कर दिया है. हालांकि अरिजीत ने आधिकारिक तौर पर प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना सफर खत्म करने का फैसला किया है. लेकिन उन्होंने खुद के पर्सनल म्यूजिक एल्बम को लेकर अभी कोई रिटायरमेंट की खबर नहीं दी है. ऐसे में ये हो सकता है कि वो खुद की पर्सनल म्यूजिक एल्बम को अब लोगों तक लेकर आए.

Arijit Singh Indiependent Music: इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करेंगे अरिजीत सिंह?

Arijit Singh Retirement
Arijit Singh Retirement (Source: Social Media)

इस विषय पर आगे बात करते हुए अरिजीत ने कहा कि, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान हैं. मैं अच्छे संगीत का फैन हूं और आगे एक छोटे कलाकार के तौर पर खुद से बहुत कुछ सीखने और नया करने की कोशिश करूंगा. आपके सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद.” इससे ये साफ हो रहा है कि अरिजीत अब शायद प्लेबैक करने की जगह इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करें. अगर ऐसा होता है, तो ये उनके फैंस के लिए बेहद ही खुशी की खबर होगी.

Read More: Jana Nayagan की सुनवाई पर एक बार फिर लगी रोक, मद्रास हाई कोर्ट का नया जजमेंट बढ़ा रहा है मेकर्स की मुशकिलें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।