Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल अनुपमा इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामे से भरपूर चल रहा है। शो में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और अब कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां अनुपमा को अपनों से ही धोखा मिलने वाला है।
Anupama Spoiler Alert : रजनी और अनुपमा की दुश्मनी हुई और गहरी

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और रजनी के बीच दुश्मनी अब खुलकर सामने आ चुकी है। अनुपमा ने रजनी के गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिससे रजनी बुरी तरह बौखला गई है। रजनी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अनुपमा उसे इस तरह चुनौती देगी।
Anupama Upcoming Twist: रजनी बनाएगी अनुपमा को खत्म करने का प्लान

आने वाले एपिसोड्स में रजनी अनुपमा को रास्ते से हटाने की पूरी प्लानिंग करती नजर आएगी। इसके लिए वह वरुण को जिम्मेदारी सौंपेगी, ताकि अनुपमा की छवि खराब की जा सके। लेकिन रजनी की ये चाल आगे चलकर उसी पर भारी पड़ सकती है।
Anupama Today Spoiler: राही बनेगी अनुपमा की सबसे बड़ी दुश्मन

सबसे बड़ा झटका अनुपमा को तब लगेगा जब उसकी अपनी बेटी राही उसके खिलाफ खड़ी नजर आएगी। खबरों की मानें तो राही, रजनी और अनुपमा के दुश्मनों से हाथ मिला सकती है। राही का ये कदम अनुपमा के लिए इमोशनल तौर पर बेहद दर्दनाक होगा।
Anupama Upcoming Twist: रजनी के घर के बाहर धरने पर बैठेगी अनुपमा

शो के अपकमिंग ट्रैक में अनुपमा रजनी के घर के बाहर अनशन पर बैठती हुई दिखाई देगी। अनुपमा के समर्थन में चॉल की बाकी महिलाएं भी सड़क पर उतर आएंगी। इस विरोध से रजनी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
Rahi against Anupama: क्या टूट जाएगा मां-बेटी का रिश्ता?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि :-
- क्या राही सच में अपनी मां के खिलाफ जाएगी?
- क्या अनुपमा इस बार भी सब कुछ सहकर चुप रहेगी?
- या फिर अनुपमा देगी अपने दुश्मनों को करारा जवाब?
- इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलने वाले हैं।Read More: Anupama Spoiler Alert : रजनी और अनुपमा की जंग ने लिया 1 खतरनाक मोड़, TRP बढ़ाने की पूरी तैयारी..


Download Android App
Download iOS App




