Bomb Threat Gurgaon School:साइबर सिटी गुरुग्राम में 13 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन, पुलिस विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर चारों स्कूलों में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। बच्चों को भी सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर बाहर निकाला गया है।
स्कूल में तलाशी अभियान जारी

ये धमकी भरा ईमेल स्कूलों को उस समय मिला, जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे। धमकी भरी ईमेल स्कूलों को अलग-अलग समय पर मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साथ ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। जांच टीमों ने स्कूल परिसरों के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया। स्कूलों के कमरों, शौचालयों, मैदानों, गमलाें से लेकर हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की गई।
Gurugram Schools Bomb Threat: 13 स्कूलों को मिली धमकी

बुधवार सुबह जिन स्कूलों की धमकी मिली है, उनमें डीएलएफ फेज-1 में संचालित कुनस्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 में संचालित लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 में संचालित हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल, सेक्टर-50 में संचालित मानव रचना, बादशाहपुर में संचालित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, श्रीराम अरावली स्कूल, मानव रचना स्कूल सेक्टर-46, डीएलएफ फेज -1 स्थित शिव नादर स्कूल, लोट्स वैली, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल और शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।
Gurgaon Bomb Threat: जांच में क्या सामने आया?
पुलिस और अन्य संबंधित टीमों की जांच में किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस उस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी के पीछे की असल वजह पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: 5 बच्चों की मां ने की दूसरी शादी, बड़े बेटे ने चाकू से गोदकर की हत्या; इलाके में हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




