Veg Hakka Noodles Recipe: दुनियाभर में लोग चाइनीज फास्ट फूड्स के काफी दीवाने हैं। वेज हक्का नूडल्स ज्यादातर सभी के फेवरेट होते हैं। अक्सर लोग बाहर जाकर नूडल्स खाते हैं, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है साथ ही आप अपनी मनपसंद सब्जियों का चुनाव करके नूडल्स को और भी टेस्टी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, Easy Veg Hakka Noodles Recipe के बारे में, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Veg Hakka Noodles Recipe: वेज हक्का नूडल्स बनाने की रेसिपी

सामग्री
- एक पैकेट हक्का नूडल्स
- एक कप हरी, पीली और लाल शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- एक गाजर पतले टुकड़ों में कटी हुई
- दो हरी प्याज लंबे स्लाइस में कटी हुई
- बीन्स 8-10 (बारीक कटी हुई)
- एक कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
- लहसुन की 3-4 कलियां बारीक कटी हुई
- दो चम्मच सोया सॉस
- तेल जरूरत के अनुसार
- एक छोटा चम्मच विनेगर
- एक छोटा चम्मच चिली सॉस
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
Veg Hakka Noodles Recipe in Hindi: वेज हक्का नूडल्स बनाने की विधि

- सबसे पहले धीमी आंच पर एक बड़े बर्तन में पानी गरम करने के लिए रखें।
- जब पानी उबलने लगे तो इसमें हक्का नूडल्स, नमक और 2 चम्मच तेल डालें।
- नूडल्स के पूरी तरह से पकने के पहले आंच बंद कर दें और इसे किसी छलनी में निकालकर ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- तेज आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।

- लहसुन और प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनें, कटी हुई सारी सब्जियां डालकर करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
- अब इसमें नूडल्स, सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें और आंच बंद कर दें।
- अब आपका हक्का नूडल्स बनकर तैयार है। स्प्रिंग ऑनियन से गार्निश कर मंचूरियन के साथ सर्व करें।
Also Read: इस Weekend नाश्ते में बनाएं High-Protein Paneer Corn Paratha, जानें झटपट बनने वाली Recipe



Download Android App
Download iOS App




