इस Weekend नाश्ते में बनाएं High-Protein Paneer Corn Paratha, जानें झटपट बनने वाली Recipe

Summary :

Paneer Corn Paratha Recipe: सर्दियों में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता है। वीकेंड के दिन अगर आपका भी मन नाश्ते में पराठे खाने का है, तो आलू-गोभी के पराठे से हटकर आप Paneer Corn Paratha Recipe को ट्राई कर सकते हैं। इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। दही, बटर या हरी चटनी के साथ सर्व करके अपने वीकेंड ब्रेकफास्ट को और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं, Corn Paneer Parantha Kaise Bnaye जाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है। Paneer Corn Paratha Recipe: पनीर कॉर्न पराठा…

Paneer Corn Paratha Recipe: सर्दियों में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता है। वीकेंड के दिन अगर आपका भी मन नाश्ते में पराठे खाने का है, तो आलू-गोभी के पराठे से हटकर आप Paneer Corn Paratha Recipe को ट्राई कर सकते हैं। इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। दही, बटर या हरी चटनी के साथ सर्व करके अपने वीकेंड ब्रेकफास्ट को और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं, Corn Paneer Parantha Kaise Bnaye जाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Paneer Corn Paratha Recipe: पनीर कॉर्न पराठा बनाने की रेसिपी

Paneer Corn Paratha Recipe
Paneer Corn Paratha Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • आटा- 2 कप
  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

Paneer Corn Paratha Recipe in Hindi: पनीर कॉर्न पराठा बनाने की विधि

Corn Paneer Parantha kaise bnaye
Corn Paneer Parantha kaise bnaye (Source: social media)
  • पनीर कॉर्न पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आटा को लें। इसमें थोड़ा नमक, 2 चम्मच तेल और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
  • स्टफिंग बनाने के लिए आप सबसे पहले स्वीट कॉर्न को उबाल लें और इसे ठंडा करके दरदरा पीस लें। अब आप एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें।
  • इसमें जीरा, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन डालकर भून लें। इसके बाद इसमें कॉर्न को डाल दें। फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक डालकर पका लें। ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें। फिर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
Corn Paneer Parantha Kaise Bnaye
Corn Paneer Parantha Kaise Bnaye (Source: AI Generated)
  • अब गूंथे हुए आटे से थोड़ा सा हिस्सा लें और लोई बना लें। इसे बेलकर बीच में एक बड़ा चम्मच पनीर-कॉर्न की स्टफिंग रखें। किनारों को बंद करके हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें।
  • फिर तवा गर्म करें और तवे पर पराठा डालें। एक तरफ से पक जाने के बाद आप पराठे को पलट दें। तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें। इसी तरीके से आप बचे हुए आटे से सारे पराठे तैयार कर लें।

Also Read: सिर्फ 20 मिनट में घर पर बनाएं Restaurant Style Schezwan Fried Rice, यहां देखें रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।