Pakistan Coal Mine Explosion: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां बृहस्पतिवार को एक कोयला खदान में भयानक विस्फोट हुआ जिसमे कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य मजदूर मलबे में फंस गए। अधिकारियों के अनुसार, फंसे हुए मजदूरों की स्थिति गंभीर होने की आशंका है और उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। सरकारी खान निरीक्षक गनी बलूच ने बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित खदान में मीथेन गैस जमा होने के कारण यह विस्फोट हुआ।

बचाव अभियान जारी
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कुछ घंटों बाद पहले सात मजदूरों के शव बरामद किए गए। बाद में बचाव दल ने चार अन्य शव भी निकाले, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। गनी बलूच ने कहा कि जब तक सभी फंसे हुए मजदूरों का पता नहीं चल जाता, तब तक बचाव अभियान जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Pakistan Coal Mine Explosion: मीथेन गैस के कारण हुआ हादसा- सूत्र
उन्होंने कहा, ”मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट के बाद किसी के जीवित मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है, क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि बचाव दल भी खदान के भीतर बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। बलूचिस्तान के खान एवं खनिज मंत्री शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल अत्यंत कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रांतीय सरकार बचाव अभियान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
ALSO READ: Weather Update: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क, कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित



Download Android App
Download iOS App




