Schezwan Fried Rice Recipe: लोग चावल की जगह फ्राइड राइस को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। फ्राइड राइस को हम कई प्रकार से बना सकते हैं। आप अपनी इच्छानुसार जैसा चाहें वैसा फ्राइड राइस बना सकती हैं। प्राइड राइस में लोग वेज फ्राइड राइस, एग फ्राइड राइस, चिकन फ्राइड राइस ज्यादा पसंद करते हैं। फ्राइड राइस को बनाना काफी आसान होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अगर आपका कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन है, तो आप Schezwan Fried Rice Recipe को लंच और डिनर में बना बना सकते हैं।
यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए इस बार थोड़ा सा समय निकाल कर अपने परिवार के लिए शेजवान फ्राइड राइस जरूर बनाएं। आइए जानते हैं, Best Schezwan Fried Rice Recipe के बारे में।
Schezwan Fried Rice Recipe: शेज़वान फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी

सामग्री
- पके हुए चावल – 2 कप
- शेज़वान सॉस – 2 टेबलस्पून
- तेल – 2 टेबलस्पून
- लहसुन बारीक कटा – 1 टेबलस्पून
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- प्याज़ – 1 छोटा (कटा हुआ)
- गाजर – ½ कप (बारीक कटी)
- शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई)
- सोया सॉस – 1 टीस्पून
- टमाटर सॉस – 1 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- हरा प्याज़ – गार्निश के लिए
Schezwan Fried Rice Recipe in Hindi: शेज़वान फ्राइड राइस बनाने की विधि

- शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पका कर उसे छलनी से छान लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें लहसुन डालकर फ्राय कर लें।
- अब बीन्स और गाजर डालकर 6-8 मिनट तक पकाएं। अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च को सुनहरा होने तक पकाते रहें।
- अब इसमें जीरा पाउडर , गरम मसाल और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

- अब जब सारी सब्जियां पक जाए तब इसमें चावल डालकर उसके ऊपर से सोया सॉस, टमाटर सॉस और शेजवान चटनी डालकर अच्छे से मिक्स करके 2-3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसको गार्निशिंग करने के लिए धनिया के पत्ते या हरा प्याज़ डाल लें। अब आपका शेज़वान फ्राइड राइस बनकर तैयार है।
- आप इसे हरी चटनी या मोमोस की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।
Also Read: Gym Diet हो या शाम का नाश्ता, झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर Soya Chunks, यहां देखें Recipe



Download Android App
Download iOS App



