Manali घूमने निकले सैलानी हुए हादसे का शिकार, 5 साल की बच्ची समेत 3 की मौत, तीन घायल

Summary :

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पांच साल की बच्ची समेत तीन पर्यटकों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली में एक कार हादसे का शिकार हो गई और इसमें दिल्ली के रहने वाले टूरिस्टों की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज गति और अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण बताया गया है। Himachal Tourist Car Accident: हादसे में 5 साल की बच्ची की गई जान जानकारी के…

Kullu Road Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पांच साल की बच्ची समेत तीन पर्यटकों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली में एक कार हादसे का शिकार हो गई और इसमें दिल्ली के रहने वाले टूरिस्टों की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज गति और अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण बताया गया है।

Himachal Tourist Car Accident: हादसे में 5 साल की बच्ची की गई जान

Kullu Road Accident
Himachal Tourist Car Accident (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आईटीबीपी परिसर के गेट पर हुआ, जहां पर्यटक वाहन एक पोल और पैरापिट से जा भिड़ी। हादसे में दिल्ली की रहने वाली सोनिया (40), साक्षी (26), देवीशा (5) की मौत हो गई है। जबकि सचिन, साहिल, अनिका घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

SP मदन लाला ने की हादसे की पुष्टि

Kullu Road Accident
Kullu Road Accident (Image- Social Media)

बताया जा रहा है कि ये सैलानी मनाली घूमने आए थे। SP कुल्लू मदन लाला ने इस हादसे की पुष्टि की है और बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, सेना से भरी वाहन खाई में गिरी; 10 जवान शहीद 7 घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।