Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक आर्मी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें कथित तौर पर 10 सैनिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 घायल भी हुए हैं। डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर सेना का वाहन 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में 10 जवान शहीद हुए हैं। 7 सेना के जवान घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला। घायल जवानों को उधमपुर सैन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Jammu Kashmir Doda Accident: कैसे हुआ ये हादसा?
बता दें कि डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हुए हैं। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ गाड़ी पास के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे। इसी बीच ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 200 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस ने संयुक्त तौर पर रेस्क्यू शुरू किया। घटना में 3 जवानों की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
Jammu Kashmir News: शहीद जवानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल (Jammu Kashmir Army Vehicle Accident)
घायलों को बाहर निकाला गया। तीन जवानों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। उन्हें हेलीकॉपटर से उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां तीनों का इलाज जारी है। सेना ने एक बयान जारी कर बताया है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
हादसे में शहीद हुए जवानों के परिवारों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
CM कार्यालय की संवेदना
जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री ने भद्रवाह–चंबा रोड पर खन्नी टॉप में सेना के वाहन के साथ हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, मौके पर तेजी से चलाए गए बचाव एवं राहत कार्यों की भी सराहना की।
Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: महबूबा मुफ्ती का बयान
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट कर डोडा से आई इस दुखद खबर पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 बहादुर सैनिकों के शहीद होने और कई के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।
ALSO READ: दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, 3 सड़क परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी



Download Android App
Download iOS App







