दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, 3 सड़क परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी

Summary :

Delhi Road Projects 2026: दिल्ली में रहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए तीन सड़क परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश साहिब सिंह से मंगलवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि डाबरी मोड़ से दिल्ली कैंट के करियप्पा मार्ग तक पंखा रोड के करीब 5.2 किलोमीटर हिस्से को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। इस सड़क पर टी-जंक्शन हैं, जिनकी वजह से रोज भारी जाम लगता है। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यहां 1.3 किलोमीटर…

Delhi Road Projects 2026: दिल्ली में रहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए तीन सड़क परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश साहिब सिंह से मंगलवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि डाबरी मोड़ से दिल्ली कैंट के करियप्पा मार्ग तक पंखा रोड के करीब 5.2 किलोमीटर हिस्से को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। इस सड़क पर टी-जंक्शन हैं, जिनकी वजह से रोज भारी जाम लगता है। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यहां 1.3 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसके अलावा जखीरा और सीलमपुर फ्लाईओवरों की मरम्मत करेगी।

फ्लाईओवर DPR तैयार

Delhi Road Projects 2026
Delhi Road Projects 2026 (Image- Social Media)

फ्लाईओवर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अनुसार, इस नए फ्लाईओवर के साथ सेवा मार्ग टी-जंक्शन पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को भी जोड़ा जाएगा। इससे कीर्ति नगर, मायापुरी, ढाबरी, जनकपुरी और सागरपुर की ओर आने-जाने वाले लोगों को फ्लाईओवर पर आसानी से जाने और आने में सुविधा होगी।

Flyover In Delhi: इस मार्ग पर क्यों लगता है जाम?

मंत्री के अनुसार, पंखा रोड उत्तम नगर (ईस्ट) मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होकर दिल्ली कैंट के करियप्पा मार्ग तक जाता है। यह चार लेन चौड़ा और करीब 5.2 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते में पहले से ही दो फ्लाईओवर हैं, एक डाबरी मोड़ पर और दूसरा सागरपुर पर। इन दोनों फ्लाईओवर के बीच दो टी-जंक्शन हैं, एक दादा सतराम ममतानी मार्ग-पंखा रोड टी-जंक्शन और दूसरा सेवा मार्ग-पंखा रोड टी-जंक्शन।

जनकपुरी, डाबरी, सागरपुर और आसपास की अनधिकृत कॉलोनियों से आने वाला ट्रैफिक धौला कुआं और नई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आने-जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करता है। इसी वजह से दोनों टी-जंक्शन पर हमेशा भारी ट्रैफिक रहता है और पंखा रोड के करीब 1.5 किलोमीटर हिस्से में रोज जाम लगता है। ट्रैफिक सिग्नल को फ्री करने के लिए डेसू कॉलोनी से जनकपुरी डी-ब्लॉक तक लगभग 1.3 किलोमीटर लंबा नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

Delhi News: जखीरा फ्लाईओवर की मरम्मत

Delhi Road Projects 2026
Delhi Road Projects 2026 (Image- Social Media)

पंखा रोड पर प्रस्तावित 1.3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर सागरपुर फ्लाईओवर से भी जोड़ा जाएगा। इससे डाबरी मोड़ से सागरपुर, सीलमपुर और जखीरा फ्लाईओवर तक ट्रैफिक आसान होगा। वहीं, जखीरा फ्लाईओवर पर हर साल जलभराव की समस्या आती है। इसे ठीक करने के लिए फ्लाईओवर की स्ट्रक्चरल रिपेयरिंग का प्लान बनाया गया है, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह, सीलमपुर फ्लाईओवर की मरम्मत पर 17.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस योजना के बाद पूरा हिस्सा सिग्नल फ्री हो जाएगा। इसके अलावा, सेवा मार्ग पर मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया से होकर एक नया फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इसके लिए फिजिबिलिटी स्टडी पूरी हो चुकी है और डीपीआर पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, बादली और बवाना औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगे 2 कॉमन फैसिलिटी सेंटर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।