26 जनवरी पर स्कूल-कॉलेज में देना है भाषण? यहां देखें सबसे बेस्ट और आसान स्पीच

Summary :

Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पूरा देश 26 जनवरी को यह राष्ट्रीय पर्व गर्व और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हमें 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस का महत्व संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों से जुड़ा है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में झंडा फहराया जाता है, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते…

Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पूरा देश 26 जनवरी को यह राष्ट्रीय पर्व गर्व और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हमें 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का महत्व संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों से जुड़ा है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में झंडा फहराया जाता है, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और छात्र भाषण देते हैं। इस वर्ष की थीम “वंदे मातरम” (150वीं वर्षगांठ) और “आत्मनिर्भर भारत” है, साथ ही परेड में सेना के पशु दल का नया जुड़ाव भी देखने को मिलेगा। छात्र सरल और आसान Republic Day 2026 Speech के लिए इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस 2026 पर भाषण

Republic Day 2026 Speech
Republic Day 2026 Speech (Source: AI generated)

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, माननीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,

आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज हम यहां भारत के सबसे गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। 26 जनवरी 1950 वह ऐतिहासिक दिन था। जब हमारे देश में अपना संविधान लागू हुआ और भारत एक “लोकतांत्रिक गणराज्य” बना। हमारे संविधान ने हमें न केवल अधिकार दिए, बल्कि एक स्वतंत्र और न्यायपूर्ण समाज में जीने का रास्ता भी दिखाया। साथियों, यह दिन उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का है, जिनके बलिदान की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

Republic Day 2026 Speech
Republic Day 2026 Speech (Source: AI generated)

डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने हमें दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया, जो “अनेकता में एकता” का प्रतीक है। इस साल का गणतंत्र दिवस और भी खास है, क्योंकि हम अपने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। यह गीत दशकों से हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लौ जलाता आ रहा है।

Speech on 26 January in Hindi: 26 जनवरी पर जरूर लें ये प्रण

Speech on 26 January in hindi
Speech on 26 January in hindi (Source: AI generated)

मेरे प्यारे मित्रों, गणतंत्र का अर्थ केवल परेड देखना या झंडा फहराना नहीं है। इसका असली अर्थ अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। एक छात्र के रूप में हमारा कर्तव्य है।

  • ईमानदारी से अपनी शिक्षा पूरी करें।
  • सभी नियमों का पालन करें और पर्यावरण की रक्षा करें।
  • देश की प्रगति और “आत्मनिर्भर भारत” के सपने को साकार करने में योगदान दें।

अंत में, मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि आज हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने आचरण से भारत माता का मान बढ़ाएंगे और देश की अखंडता को बनाए रखेंगे।

Also Read: इस Republic Day ट्राई करें तिरंगा और भारत माता की ये 5 Rangoli Designs, हर कोई करेगा तारीफ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।