आज रात जानिए कौन-सी फिल्मों और कलाकारों ने बनाई OSCAR में अपनी जगह?

Summary :

Oscars Nominations 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars Nominations 2026) के नामांकन की घोषणा 22 जनवरी 2026 को हो रही है। इस दिन सुबह फिल्म जगत की सबसे बड़ी सूची जारी की जाएगी, जिसमें फिल्में, कलाकार और तकनीकी श्रेणियों के नाम शामिल होंगे – जिन्हें अगले बड़े कॉम्पीटीशन के लिए चुना गया है। Oscar  Nomination 2026 भारत में कितने बजे देखें ? भारतीय दर्शक आज रात 9:45 बजे ऑस्कर 2026 के नामांकन की लाइव घोषणा देख सकते हैं। कहाँ देखें Oscar Nomination LIVE ? ऑस्कर नॉमिनेशन को आप इन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं: Oscar.com और Oscars.org YouTube, Facebook और…

Oscars Nominations 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars Nominations 2026) के नामांकन की घोषणा 22 जनवरी 2026 को हो रही है। इस दिन सुबह फिल्म जगत की सबसे बड़ी सूची जारी की जाएगी, जिसमें फिल्में, कलाकार और तकनीकी श्रेणियों के नाम शामिल होंगे – जिन्हें अगले बड़े कॉम्पीटीशन के लिए चुना गया है।

Oscar  Nomination 2026 भारत में कितने बजे देखें ?

Oscars Nominations 2026
Oscars Nominations 2026 ( Source : Social Media )

भारतीय दर्शक आज रात 9:45 बजे ऑस्कर 2026 के नामांकन की लाइव घोषणा देख सकते हैं।

कहाँ देखें Oscar Nomination LIVE ?

Oscar Nomination LIVE
Oscar Nomination LIVE ( Source : Social Media )

ऑस्कर नॉमिनेशन को आप इन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकते हैं:

  • Oscar.com और Oscars.org
  • YouTube, Facebook और Instagram
  • Disney+
  • Hulu
  • ABC News Live
  • Good Morning America

यानी मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक, हर जगह लाइव स्ट्रीम उपलब्ध रहेगी।

Oscars Nominations Announcement 2026: कौन करेगा नामांकन की घोषणा?

Oscars Nominations Announcement 2026
Oscars Nominations Announcement 2026 ( Source : Social Media )

इस साल ऑस्कर नॉमिनेशन की जिम्मेदारी हॉलीवुड कलाकारों : डैनिएल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन को दी गई है, जो अलग-अलग कैटेगरी के नाम पढ़ेंगे।

Oscar 2026 में क्या है नया?

Oscar 2026
Oscar 2026 ( Source : Social Media )

इस बार ऑस्कर इतिहास में एक बड़ा बदलाव किया गया है।“Best Casting” नाम से एक नई कैटेगरी जोड़ी गई है। अब फिल्मों की कास्टिंग टीम को भी ऑस्कर से सम्मानित किया जाएगा, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

Oscars Nominees 2026: ये फिल्में मानी जा रही हैं मजबूत दावेदार

Oscar 2026
Oscar 2026 ( Source : Social Media )

ऑस्कर 2026 को लेकर जिन फिल्मों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें शामिल हैं:

  • Marty Supreme
  • Hamnet
  • Frankenstein
  • One Battle After Another
  • Sinners

इन फिल्मों को लेकर माना जा रहा है कि ये कई बड़ी कैटेगरी में जगह बना सकती हैं।

आज तय होगी ऑस्कर की असली रेस

Oscars Nominees 2026
Oscars Nominees 2026 ( Source : Social Media )

आज रात के नामांकन के बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी फिल्म बनेगी फेवरेट, किस कलाकार की चमकेगी किस्मत और किसे करना होगा अगले साल तक इंतज़ार। Oscar 2026 की दौड़ आज से आधिकारिक तौर पर शुरू!

Read More: Aamir Khan ने अपनी गर्लफ्रैंड संग लिए सात फेरे? जानें क्या है पूरा मामला..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।