महाराष्ट्र में मेयर की कुर्सी पर महिलाएं, आरक्षण लॉटरी ने बदली सियासी रणनीति; इन नामों पर लग सकती है अंतिम मुहर

Summary :

Mumbai Mayor Elections: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में से 15 में अब महिलाओं के हाथ में कमान होगी। मेयर पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की आधिकारिक घोषणा गुरुवार को राज्य की शहरी विकास मंत्री माधुरी मिसाल की मौजूदगी में की गई। इस फैसले को स्थानीय निकायों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। BMC Elections 2026 Results: BMC और पुणे में महिला मेयर तय बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में मेयर पद ओपन कैटेगरी की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह पुणे नगर निगम में भी सामान्य वर्ग की महिला पार्षद…

Mumbai Mayor Elections: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में से 15 में अब महिलाओं के हाथ में कमान होगी। मेयर पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की आधिकारिक घोषणा गुरुवार को राज्य की शहरी विकास मंत्री माधुरी मिसाल की मौजूदगी में की गई। इस फैसले को स्थानीय निकायों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

BMC Elections 2026 Results: BMC और पुणे में महिला मेयर तय

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में मेयर पद ओपन कैटेगरी की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह पुणे नगर निगम में भी सामान्य वर्ग की महिला पार्षद मेयर बनेंगी। देश की सबसे समृद्ध नगर निगम BMC में महिला मेयर का नेतृत्व राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

Mumbai Mayor Reservation: राजनीतिक समीकरण बने जटिल

हालांकि भाजपा पूरे राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन कई नगर निगमों में सत्ता का रास्ता अब भी आसान नहीं है। कई जगहों पर पार्टी को सहयोगियों या स्थानीय स्वतंत्र गुटों के समर्थन की जरूरत पड़ रही है। वहीं सत्ताधारी महायुति गठबंधन को स्थानीय स्तर पर अंदरूनी मतभेदों का भी सामना करना पड़ा है।

Open Women Category Mayor: आरक्षण लॉटरी से बदली पार्टियों की रणनीति

शहरी विकास विभाग द्वारा किए गए आरक्षण ड्रॉ में 29 मेयर सीटों को इस तरह बांटा गया है— अनुसूचित जनजाति (ST) 1, अनुसूचित जाति (SC) 3, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 8 और सामान्य वर्ग 17। इस लॉटरी के बाद खासकर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) और पश्चिमी महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों की रणनीतियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Mumbai Mayor Elections: कल्याण-डोंबिवली से BMC तक नई चुनौती

कल्याण-डोंबिवली में ST आरक्षण ने प्रमुख गठबंधनों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है, क्योंकि इस श्रेणी में सीमित जाने-पहचाने चेहरे मौजूद हैं। वहीं BMC और पुणे में ओपन (महिला) कैटेगरी के चलते महिला पार्षदों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा तय मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे नए नेतृत्व के उभरने और क्रॉस-पार्टी समर्थन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

ALSO READ: दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, 3 सड़क परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।