Manoj Muntashir On AR Rahman: बॉलीवुड फिल्ममेकर और लिरीक्स राइटर मनोज मुंतशिर वैसे तो अपने साहित्य और कविता को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और ही है, दरअसल दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान पर उन्होंने एक रिएक्शन दिया है, जिसकी वजह से उनको लेकर हर जगह बात की जा रही है. मनोज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यहां किसी कलाकार की पहचान उसके धर्म से नहीं, बल्कि उसके काम से तय होती है.
AR Rahman Controversy: मनोज मुंतशिर ने रहमान की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
Manoj Muntashir schools AR RAHMAN
He said “There is no discrimination in our industry” 🔥 pic.twitter.com/PRM2l6ZfqQ
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) January 21, 2026
न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान मनोज मुंतशिर ने कहा है कि, ‘ये कहना गलत है कि बॉलीवुड में किसी खास समुदाय के खिलाफ भेदभाव होता है.’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हैं, जिन्हें देश और दुनिया भर में अपार लोकप्रियता मिली है.’ मनोज ने कहा कि सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि लेखन और संगीत की दुनिया में भी कई मुस्लिम कलाकारों ने ऐतिहासिक योगदान दिया है. उन्होंने जावेद अख्तर, साहिर लुधियानवी और मजरूह सुल्तानपुरी जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि इन कलाकारों को उनके टैलेंट के आधार पर सम्मान मिला है, न कि किसी पहचान के कारण.
Manoj Muntshir on AR Rahman: क्रेडिट लिस्ट देखने की दी चुनौती

मनोज मुंतशिर ने ये दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी संप्रदायिक भेदभाव का सामना नही करना पड़ता. उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ‘अगर आप हिंदी फिल्म के शुरुआती या आखिरी क्रेडिट्स को देखोगे तो वहां करीब 200 से 250 लोगों के नाम होते हैं, इन नामों में हर धर्म, समुदाय और पृष्ठभूमि के लोग शामिल होते हैं. यह खुद इस बात का सबूत है कि फिल्म इंडस्ट्री हर एक धर्म के लोगों को सम्मान दिया जाता है.
Communal Bias Statement: मनोज ने की रहमान के योगदान की सराहना

मनोज मुंतशिर ने एआर रहमान के योगदान की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि ‘देश को रहमान जैसे कलाकार पर गर्व है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उनकी हर बात से सहमति जताई जाए.’ मनोज ने विशेष रूप से उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें पिछले आठ सालों को भेदभाव के संदर्भ में देखा गया था. उनका कहना था कि इसी अवधि में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिससे यह साफ होता है कि दर्शक सिर्फ अच्छे कंटेंट और परफॉर्मेंस को महत्व देते हैं ना कि किसी धर्म को.
Manoj Muntashir On AR Rahman: एआर रहमान ने क्या कहा था?

दरअसल, ये सारी कॉन्ट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बीते कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री में फैसले ऐसे लोगों के हाथ में चले गए हैं जो रचनात्मक नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि कभी-कभी इंडस्ट्री में सांप्रदायिक सोच की बातें सुनने को मिलती हैं, हालांकि उनके सामने किसी ने सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा.
Communal Bias Statement: बयान के बाद तेज हुई बहस

एआर रहमान का ये बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिल्म जगत में इसको लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. इस बीच कई ऐसे सेलेबस है, जो कि रहमान को सपोर्ट करते हुए उन्हें डिफेंड कर रहे हैं लेकिन वहीं मनोज मुंतशिर की तरह कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो कि रहमान के बयान से असहमति जता रहे हैं. खैर ये कॉन्ट्रोवर्सी कहां जाकर रूकेगी, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा.
Read More: Sunny Deol ने बॉर्डर 2 के लिए चार्ज किया फिल्म का आधा बजट? जानें किस एक्टर ने ली कितनी फीस


Download Android App
Download iOS App




