Arijit Singh Love Story: पहले प्यार से मिला दर्द, टूटी पहली शादी, फिर बचपन की 1 दोस्त ने थामा हाथ, बदली किस्मत और जिंदगी

Summary :

Arijit Singh Love Story : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का सिग्नल दिया, जिसे म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस ऐलान के बाद फैंस जहां भावुक हो गए, वहीं सिंगर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन गई। Arijit Singh Love Story : लाइमलाइट से दूर रहने वाले अरिजीत फिर बने ट्रेंडिंग अरिजीत सिंह हमेशा सादा जीवन और कम दिखावे के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया और ग्लैमर से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनके इस…

Arijit Singh Love Story : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का सिग्नल दिया, जिसे म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस ऐलान के बाद फैंस जहां भावुक हो गए, वहीं सिंगर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन गई।

Arijit Singh Love Story : लाइमलाइट से दूर रहने वाले अरिजीत फिर बने ट्रेंडिंग

Arijit Singh Love Story
Arijit Singh Love Story ( Source: Social Media )

अरिजीत सिंह हमेशा सादा जीवन और कम दिखावे के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया और ग्लैमर से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनके इस फैसले के बाद लोग उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से जानने को उत्सुक हो गए हैं। खासकर उनकी लव स्टोरी एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में आ गई है।

Arijit Singh love story First Wife: फेम गुरुकुल से शुरू हुआ सफर और वहीं मिला पहला प्यार

Arijit Singh love story First Wife
Arijit Singh love story First Wife ( Source : Social Media )

साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात सिंगर रूपरेखा बनर्जी से हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया।

True love story: एक साल में ही टूटी शादी, बिखर गए थे अरिजीत

True love story
True love story ( Source : Social Media )

शादी के महज एक साल बाद ही अरिजीत और रूपरेखा का तलाक हो गया। इस टूटे रिश्ते ने अरिजीत को अंदर से तोड़ दिया था। कहा जाता है कि इसी दौर के दर्द और तन्हाई ने उनकी आवाज़ में वो गहराई पैदा की, जो बाद में करोड़ों दिलों की आवाज़ बन गई।

Childhood Friend love: बचपन की दोस्त कोयल रॉय से मिला दोबारा प्यार

Childhood Friend love
Childhood Friend love ( Source : Social Media )

कुछ समय बाद अरिजीत की जिंदगी में उनकी बचपन की दोस्त कोयल रॉय की वापसी हुई। कोयल पहले से तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी। अरिजीत ने बीते दर्द को पीछे छोड़ते हुए इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से अपनाया।

Arijit Singh marriage: ‘तुम ही हो’ बना प्यार की पहचान

Arijit Singh marriage
Arijit Singh marriage ( Source : Social Media )

अरिजीत ने कोयल को बेहद फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज किया। उसी दौरान उनका सुपरहिट गाना ‘तुम ही हो’ रिलीज हुआ, जिसे उनके प्यार की कहानी से जोड़कर देखा जाता है। यह गाना आज भी प्रेम और जुदाई की पहचान माना जाता है।

Love after divorce: मंदिर में सादगी से रचाई दूसरी शादी

Love after divorce
Love after divorce ( Source : Social Media )

20 जनवरी 2014 को अरिजीत सिंह ने कोयल रॉय से पश्चिम बंगाल के एक मंदिर में बेहद सादगी से शादी की। खास बात यह रही कि उन्होंने इस शादी को लंबे समय तक मीडिया से दूर रखा और बिना किसी शोर-शराबे के नई जिंदगी शुरू की।

Arijit Singh children: तीन बच्चों के साथ खुशहाल परिवार

Arijit Singh children
Arijit Singh children ( Source : Social Media )

आज अरिजीत सिंह और कोयल रॉय तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं, जिसमें कोयल की पहली शादी से हुई बेटी भी शामिल है। दुनिया भर में नाम और शोहरत मिलने के बावजूद अरिजीत आज भी जमीन से जुड़े और सादगी भरे इंसान बने हुए हैं।

Read More: Arijit Singh नहीं करेंगे प्लेबैक सिंगिंग, जानें सिंगर ने क्यों लिया ये फैसला..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।