राज चौहान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मारा गया मुख्य आरोपी; 2 अन्य आरोपियों के पैरों में लगी गोली

Agra Raj Chauhan Murder Case

Agra Raj Chauhan Murder Case: यूपी के आगरा में राज चौहान हत्याकांड को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मुठभेड़ की। इन मुठभेड़ों में मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी मारा गया, जबकि दो अन्य आरोपी आशु तिवारी और मोहित पंडित पुलिस की गोली से घायल हो गए। इस कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Agra Arbaaz Encounter: CP के निर्देश पर चली बड़ी ऑपरेशन योजना

Agra Raj Chauhan Murder Case
Agra Raj Chauhan Murder Case (credit-sm)

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी अली अब्बास के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे 23 जनवरी को हुए राज चौहान हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे। इस सनसनीखेज हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने 9 टीमें गठित की थीं।

Agra Encounter: घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग

पुलिस को इनपुट मिलने पर थाना ट्रांस यमुना और डौकी क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी की गई। खुद को बचाने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसमें अरबाज खान की मौत हो गई, जबकि आशु तिवारी और मोहित पंडित घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Agra Raj Chauhan Murder Case: हथियार बरामद, आगे भी कार्रवाई जारी

Agra Raj Chauhan Murder Case

आगरा पुलिस ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद मोहित पंडित और आशु तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking: Supreme Court ने लगाया UGC के नए नियमों पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।