Silver All Time High Today: चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार ₹4 लाख के पार पहुंचे दाम!

Summary :

Silver All Time High Today: आज गुरुवार, 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, वहीं सोना भी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। निवेशकों की मजबूत खरीदारी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। Silver Price in India मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत (Silver All Time High Today) में 22,090 रुपये यानी करीब 5.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी का भाव 4,07,456…

Silver All Time High Today: आज गुरुवार, 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, वहीं सोना भी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। निवेशकों की मजबूत खरीदारी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

Silver Price in India

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत (Silver All Time High Today) में 22,090 रुपये यानी करीब 5.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी का भाव 4,07,456 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में भी जबरदस्त उछाल

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी देखने को मिली। सोना 14,586 रुपये यानी करीब 8.8 फीसदी बढ़कर 1,80,501 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। विदेशी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोने की कीमत ने पहली बार 5,600 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव बढ़कर 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Silver All Time High Today (Image- Social Media)Silver All Time High Today (Image- Social Media)
Silver All Time High Today (Image- Social Media)

Silver Rate Today: कॉमेक्स में चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

कॉमेक्स बाजार में चांदी की कीमत में भी तेजी रही। वायदा कारोबार में चांदी 119.51 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

तेजी के पीछे क्या हैं कारण?

विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से इसकी कीमतों को मजबूती मिली है। वहीं सोने को सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में लगातार खरीदा जा रहा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव भी कीमतों को ऊपर ले जा रहे हैं।

Silver All Time High Today (Image- Social Media)
Silver All Time High Today (Image- Social Media)

इस साल कितनी बढ़ीं कीमतें?

इस साल अब तक सोने के दाम में 27 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं पिछले साल यानी 2025 में सोना करीब 64 फीसदी उछला था। चांदी की बात करें तो इस साल इसकी कीमत में 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें: सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स फिसला 400 अंक, Nifty 25,200 से नीचे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।