Maniesh Paul Wedding Anniversary: एक्टर और पॉपुलर टीवी होस्ट मनीष पॉल अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. उन्हें आए दिन अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हुए देखा जाता है. लेकिन आज का दिन उनके लिए बेहद ही खास है, क्योंकि आज मनीष अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल के साथ शादी की 19वीं सालगिराह मना रहे हैं. लगभग दो दशक के प्यार, साथ और अटूट भरोसे का जश्न मनाते हुए मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए एक भावुक नोट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने पत्नी संग बिताए हुए कुछ खूबसूरत लम्हों की तस्वीरें शेयर की है.
Maniesh Paul Special Post: मनीष पॉल ने शेयर की पोस्ट
View this post on Instagram
अपने इमोशनल पोस्ट में मनीष पॉल ने शादीशुदा जिंदगी की सच्चाई को बेहद खूबसूरती से बयां किया है, जहां उतार-चढ़ाव, समझौता, दोस्ती और बिना शर्त साथ निभाने की भावना शामिल होती है. ऐसे में मनीष की इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई उनसे इमेशनली कनेक्ट कर पा रहा है.

खास तौर पर इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग एक्टर को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की भागदौड़ भरी जिंदगी के बावजूद अपने रिश्ते को मजबूती से निभाने के लिए इस जोड़ी की सराहना भी की है.
Maniesh Paul Wife: लाइमलाइट से दूर रहती है संयुक्ता

मनीष और संयुक्ता पॉल को लंबे समय से उनकी सादगी भरे रिश्ते और लाइमलाइट से दूर बैलेंस्ड पर्सनल लाइफ जीने के लिए सराहा गया है. हालांकि मनीष कई बार पब्लिकली ये कह भी चुके हैं कि उनकी ज़िंदगी और करियर में संयुक्ता उनका सबसे बड़ा सहारा और ताकत रही हैं. चाहे कोई भी सिचुएशन क्यों ना रही हो संयुक्ता ने हर तरह से मनीष का साथ निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
Maniesh Paul Wedding Anniversary: मनीष ने पूरे किए शादी के 19 साल

आज के ब्रेकअप और पैचअप के ज़माने में शादी के 19 साल पूरे करना एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है. मनीष और संयुक्ता का एक साथ इतने साल तक रहना इस बात की मिसाल है कि आज भी सच्चा प्यार जिंदा है और समय के साथ वो और भी गहरा होता जाता है, बस ज़रूरत होती है साथ ना खोने की और हर हाल में सामझदारी के साथ अपना रास्ता तय करने की.
Read More: Arijit Singh ने हर किस्म के आशिक के लिए बनाए हैं ये टॉप-10 गानें, लिस्ट देख इमोशनल हो जाएंगे आप


Download Android App
Download iOS App




