अरिजीत सिंह राजनीति में एंट्री? 2026 बंगाल चुनाव को लेकर उठी बड़ी चर्चा

Summary :

Arijit singh to Join politics: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद अरिजीत सिंह अब राजनीति में उतरने की तैयारी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीरता से सोच रहे हैं। Arijit singh to Join politics: अपनी पार्टी बनाने की चर्चा, ग्रासरूट राजनीति से कर सकते हैं शुरुआत सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह फिलहाल सीधे बड़े चुनाव में उतरने की बजाय ग्रासरूट लेवल से राजनीति में कदम रखने का प्लान बना…

Arijit singh to Join politics: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद अरिजीत सिंह अब राजनीति में उतरने की तैयारी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीरता से सोच रहे हैं।

Arijit singh to Join politics: अपनी पार्टी बनाने की चर्चा, ग्रासरूट राजनीति से कर सकते हैं शुरुआत

Arijit singh to Join politics
Arijit singh to Join politics ( Source : Social Media )

सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह फिलहाल सीधे बड़े चुनाव में उतरने की बजाय ग्रासरूट लेवल से राजनीति में कदम रखने का प्लान बना सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने गृह जिले मुर्शिदाबाद के जियागंज से स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ सकते हैं। अरिजीत पहले भी सामाजिक कामों में रुचि लेते रहे हैं और स्थानीय लोगों की मदद करते नजर आए हैं, जिससे उनकी राजनीतिक एंट्री की अटकलें और तेज हो गई हैं।

Arijit Singh Political Party: क्यों लिया राजनीति में आने का फैसला?

Arijit Singh Political Party
Arijit Singh Political Party ( Source : Social Media )

अरिजीत सिंह ने हाल ही में कहा था कि वह लंबे समय से एक जैसे काम से ऊब चुके हैं और कुछ नया करना चाहते हैं। संगीत से उनका प्यार कम नहीं हुआ है, लेकिन वह खुद को एक नए रूप में तलाशना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने फिल्ममेकिंग में कदम रखा और अब राजनीति की ओर रुख करने की चर्चा भी शुरू हो गई है।

Arijit Singh News: संगीत में दिया ऐतिहासिक योगदान

Arijit Singh News
Arijit Singh News ( Source : Social Media )

पिछले एक दशक से अरिजीत सिंह बॉलीवुड की सबसे बड़ी आवाज रहे हैं। प्यार, दर्द और इमोशन से भरे उनके गाने आज भी करोड़ों लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। शाहरुख खान, रणबीर कपूर और कई सुपरस्टार्स पर उनकी आवाज हिट रही है।

Arijit Singh: क्या राजनीति में भी छोड़ पाएंगे बड़ी छाप?

Arijit Singh Political Party
Arijit Singh ( Source : Social Media )

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर अरिजीत सिंह राजनीति में उतरते हैं, तो क्या वह उतनी ही पॉपुलैरिटी हासिल कर पाएंगे, जितनी उन्होंने संगीत की दुनिया में बनाई है? फिलहाल उनके अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More: नशे में धुत इस कन्नड़ स्टार ने 4 गाड़ियां तोड़ी, पुलिस ने लिया हिरासत में…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।