Potato Cheese Ball Recipe: सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट और हेल्दी हो तो पूरा मूड अच्छा हो जाता है। हम सभी के पास सुबह, समय की कमी होती है। ऐसे में हम चाहते हैं कि झटपट से कुछ ऐसा नाश्ता बनाया जाए जो सभी को पसंद आए, खासतौर पर घर के बच्चों को रोज अलग-अलग चीज़ें खाना पसंद होती है। क्योंकि सबसे ज्यादा बच्चे ही टेस्ट पर ध्यान देते हैं, अगर उनकी पसंद ना हो तो उसे खाना क्या देखना भी पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको बताएंगे, Potato Cheese Balls Kaise Bnaye जाते हैं, जिसे Crispy Cheese Balls के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है।
Potato Cheese Ball Recipe: पोटैटो चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी

सामग्री
- 2- आलू
- 1 चम्मच- अदरक लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप- धनिया पत्ता
- 1 चम्मच- चिली फ्लेक्स
- 1/2 चम्मच- काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच- नमक
- 3 चम्मच- मैदा
- 1/2 कप- चीज बारीक
- 5 से 6- चीज का टुकड़ा
- 1/2 चम्मच- ब्रेड क्रंब्स
- तेल तलने के लिए जरूर अनुसार
Potato Cheese Balls Banane ki Recipe: पोटैटो चीज बॉल्स बनाने की विधि

- पोटैटो चीज बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लें। इसके बाद अच्छी तरह से आलू को छील लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इन आलू को करीब 10 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद एक बर्तन में आलू को निकालकर रख दें।
- अब एक बाउल में इन उबले आलू को हाथों से पीस लें। इसके बाद इसमें चिली फ्लेक्स यानी दरदरा लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट और धनिया पत्ता मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद इसमें चीज को घीसकर डाल दें। आप चाहें तो इसमें स्वाद अनुसार मसाले मिला सकते हैं।

- इसके बाद अच्छे से हाथों की मदद से आलू को मैश कर लें। इसके बाद गोल आकार में आलू के पेस्ट से बॉल्स तैयार कर लें।
- इसे बनाकर एक प्लेट में रख दें। दूसरी तरफ एक कटोरी में थोड़ा सा पानी और मैदा डालकर पतला घोल तैयार कर लें। एक कटोरी में ब्रेड क्रंब्स को डालकर रख दें।
- फिर गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें। इसके बाद बॉल्स को घोल में डुबाएं और फिर ब्रेड क्रंब्स में भी बॉल्स को लगा लें।
- इसके बाद गर्म तेल में एक-एक करके बॉल्स को डालते रहें और फिर लाल रंग होने तक क्रिस्पी तैयार कर लें। इस तरह से आलू चीज बॉल्स बनकर तैयार हो जाएंगे।
- इसे आप सॉस या हरी-लाल चटनी के साथ खा सकते हैं।
Also Read: Morning Breakfast में 30 मिनट बनाएं कुरकुरी और मसालेदार Aalu Kachori, देखें आसान Recipe



Download Android App
Download iOS App




