TRP Report Week 3: इंडियन टीवी शोज हर दिन लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, खासकर मेकर्स लोगों को एंटरटेन करने के लिए नई कहानियां और कुछ ना कुछ ट्विस्ट सीरियल में लेकर आते रहते हैं और इसके बाद सबको इंतजार रहता है TRP Rating का क्योंकि टीआरपी से ही ये पता चलता है कि किस सीरियल ने बेहतर प्रदर्शन किया और किसने नहीं. ऐस में अब ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने इस साल के तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है.
Trp Of This Week: इस हफ्ते टीआरपी में टॉप 7 सीरियल्स
इस हफ्ते एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 7’ टॉप पर है, वहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पहले से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गया है, जबकि रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ तीसरे नंबर पर ही बना हुआ है. तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से डेली सोप टॉप 7 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.
TRP Report Week 3: इस हफ्ते के मोस्ट पॉपुलर शोज़
1. Naagin 7

एकता कपूर ने दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में नागिन 7 लॉन्च किया था. प्रियंका चाहर चौधरी इस शो में लीड रोल निभा रही हैं, आपको बता दें कि नागिन ने लॉन्च से पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलेरिटी बटोरी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. नागिन 7 ने Trp List में 2.4 रेटिंग के साथ पहला नंबर हासिल किया है.
2.KYUKI SAAS BHI KABHI BAHU THI 2

स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है. शो की मौजूदा कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. सब ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि वीरानी परिवार के दिवालिया होने की खबर मिलने के बाद तुलसी आगे क्या कदम उठाएगी. इसके अलावा, मिहिर और तुलसी के रिश्ते का मुद्दा भी शो का सबसे बड़ा आकर्षण है, इसे 2.2 की रेटिंग मिली है.
3.ANUPAMA

रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा इस समय के टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल्स में से एक है. इस सीरियल ने कई सालों तक टीआरपी लिस्ट में पहला नंबर हासिल किया था, लेकिन इस हफ्ते इसे स्मृति ईरानी के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में जारी टीआरपी लिस्ट में अनुपमा 2.2 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गया है.
4.TUM SE TUM TAK

शरद केलकर की इस शो से वापसी के बाद दर्शको ने शो को खुब प्यार दिया है, ‘तुम से तुम तक’, की पॉपुलैरिटी हर हफ्ते बढ़ती जा रही है. तीसरे हफ्ते में भी (ZEE TV) ज़ी टीवी का ये शो 1.9 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर मजबूती से बना हुआ है. शो की मौजूदा कहानी दर्शकों को छोटे पर्दे से बांधने में कामयाब होती नजर आ रही है.
5. Vasudha

टीवी सीरियल ‘वसुधा’ ने टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए इस हफ्ते पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है, आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ये सीरियल टॉप 10 में भी नहीं था. लेकिन इस हफ्ते अचानक से छलांग मारते हुए इस शो ने 1.9 रेटिंग के साथ पांचवा नंबर हासिल किया है.
6. Ganga Maai Ki Betiyan

ज़ी टीवी के पॉपुलर शो गंगा माई की बेटियां ने भी इस हफ्ते टॉप 7 में अपनी जगह बनाई है और छठे नंबर पर पिछले हफ्ते की ही तरह खुद को कायम रखा है. अगर बात करें इस शो की तो ये दो वीक पहले 10वें नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते ये 1.9 रेटिंग के साथ 6वें नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है.
7. Udne Ki Aasha

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ के स्पेशल एपिसोड को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि ये शो पिछले हफ्ते छठे नंबर पर था, पर इस हफ्ते ये 1.8 की रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर खिसक गया है. ‘उड़ने की आशा’ एक पारिवारिक ड्रामा सीरियल है जिसमें पुरु छिब्बर, संजय नार्वेकर और बाकी के कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
Read More: Anupama को पछाड़कर आगे निकला नागिन 7, फिर भी टॉप पर रहा तुलसी का शो- देखें लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




