TRP Report Week 2: अगर आप भी टीवी शोज को देखना पसंद करते हैं और तो आपके अंदर इस बात को जानने की एक्साइटमेंट जरूर होगी कि आपके फेवरेट शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में किस नंबर पर है. तो चलिए आपको ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के जरिए बताते हैं कि कौन सा शो किस पोजीशन पर है. हमेशा टॉप पर रहना वाला शो अनुपमा एकता कपूर के नागिन 7 के आते ही पीछे हो गया है, लेकिन फिर भी ये टॉप 5 में बना हुआ है. पर इसके बावजूद भी नागिन 7 नंबर 1 नहीं बन पाया है, तो चलिए जानते हैं टॉप 7 शोज के बारे में.
1. Kyu Ki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

2025 में धूम मचाने वाला ये शो 2026 में भी अपनी पकड़ बरकरार रखे हुए हैं. नए साल के दूसरे हफ्ते में टीआरपी लिस्ट पर एक बार फिर स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टॉप पर है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस शो की कहानी लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही है और तुलसी की लाइफ में रणविजय जैसे दामाद को सबक सिखाने वाला स्क्रीनप्ले भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
2. Naagin 7

प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल का सीरियल नागिन 7 इसी साल शुरू हुआ है और इसने आते ही दर्शकों को लगातार स्क्रीन्स से जोड़ कर रखा है. शो को टीआरपी चार्ट में दूसरी पोजीशन मिली है. बताया जा रहा है कि शो की पॉपुलैरिटी देखते हुए इसमें कुछ नए किरदारों की एंट्री होने वाली है. जिसके बाद ऐसा हो सकता है कि ये शो अगले हफ्ते नंबर 1 बन जाए
3. Anupama

रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा टीआरपी रेटिंग में लगातार गिराता दिखाई दे रहा है. पहले ये सीरियल पहले या दूसरे नंबर पर बना रहता था, लेकिन अब ये तीसरे स्थान पर खिसक गया है.
4. Udane Ki Aasha

टीआरपी लिस्ट में सीरियल उड़ने की आशा चौथे नंबर पर है, इस सीरियल को पहले टॉप 10 में भी जगह नहीं मिल पाती थी. लेकिन जबसे शो के मेकर्स ने कहानी में बदलाव किया है, तबसे ये टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है.
5. Tum Se Tum Tak

तुम से तुम तक शो ने इस नए साल के दूसरे वीक में टॉप 5 में जगह बना ली है. बीते हफ्ते ये शो टीआरपी लिस्ट में नौवें नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते इसने छलांग मारकर पांचवी पोजीशन हासिल कर ली है.
6. Ganga Maai Ki Betiyan

ज़ी टीवी के पॉपुलर शो गंगा माई की बेटियां ने भी इस हफ्ते जबरदस्त छलांग लगाई हैं, अगर बात करें इस शो की तो ये पिछले वीक में 10वें नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते ये 6वें नंबर पर आ गया है.
7. Laughter Chefs 3

लाफ्टर शेफ्स 3 को इस बार 7वीं पोजीशन मिली है, बता दें कि शो के ज्यादातार कलाकारों के बाहर हो जाने के बाद भी इसकी पॉपुलैरिटी बनी हुई है. लेकिन इसको टॉप 5 में अपनी जगह बनाने के लिए अभी भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी.
Read More: Hina Khan करती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जीतनी कमाई, एक्ट्रेस की नेट वर्थ आपको कर देगी हैरान





















