बड़ी छंटनी की तैयारी में Amazon, 30 हजार लोगों की नौकरी खाएगा AI! इन कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

Amazon Layoffs 2026

Amazon Layoffs 2026: अमेजन कंपनी में लाखों लोग कार्यरत है लेकिन एक बार फिर कंपनी ने छंटनी शुरू करने की तैयारी में है। और नौकरी में कटौती करने की योजना बना ली है। बताया जा रहा है कि कंपनी लगभग 30 हजार कर्मचारियों की संख्या को घटाने के लिए नौकरी में कटौती की योजना बना रही है। इससे पहले भी कंपनी ने 14,000 कॉर्पोरेट सेक्टर के लोगों पर गाज गिरी थी और अब भी माना जा रहा है कि हजारों लोगों की छंटनी की जा सकती है। विस्तार से जानते है कि किन सेक्टर के लोगों की छंटनी की जा सकती है और क्यों अमेजन ने यह फैसला लिया है।

Amazon Layoffs 2026

Amazon Layoffs 2026
Amazon Layoffs 2026

अमेजन में हजारों नौकरी की छंटनी को लेकर कंपनी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि अगले हफ्ते में छंटनी की जा सकती है, अभी कॉर्पोरेट कर्मचारियों और टेक सेक्टर में अनिश्चिता बनी हुई है वहीं कंपनी अपनी इस योजना को लेकर बदलाव भी कर सकती है। बता दें कि जब 14 हजार लोगों की कंपनी ने छंटनी की थी तभी चेतावनी देते हुए कहा था कि वर्ष 2026 में भी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है और ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है जहां कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा सकती है।

Layoffs At Amazon

Amazon Layoffs 2026
Amazon Layoffs 2026

अमेजन में कर्मचारियों की छंटनी का दौर एक बार फिर जारी हो सकता है। बता दें कि कंपनी के कॉर्पोरेट सेक्टर में लगभग 35 लाख कर्मचारी कार्यरत है और यह छंटनी भी इसी सेक्टर में हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ Amazon Web Services, HR, रिटेल बिजनेस समेत कई यूनिट्स इस छंटनी में प्रभावित हो सकती है। लेकिन अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है और ना ही यह बताया कि कब यह कटौती का सिलसिला शुरू होगा।

Amazon Job Cuts

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता वर्चस्व लोगों की नौकरी के लिए खतरा बनता जा रहा है। इससे पहले भी अमेजन ने छंटनी की थी और इस दौरान कहा था कि AI सबसे ज्यादा बदलाव वाली तकनीक है और कंपनियों को भी तेजी से काम करने में मदद करती है। वहीं सीईओ एंडी जेसी ने भी कहा था कि AI अमेजन में कर्मचारियों की संख्या कम कर सकता है।

ALSO READ: बार-बार तोड़े Traffic Rule तो सस्पेंड होगा Driving License! नए नियम से अब लगेगा तगड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।