New Traffic Rules: एक्सीडेंट के मामलों व सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार समय-समय पर मोटर व्हीकल नियमों में बदलाव करती रहती है। इन नियमों का उद्देश्य यही होता है कि सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और वाहन चालक जिम्मेदारी से ड्राइविंग करें। नियमों का पालन न करने पर पहले जहां केवल जुर्माना लगाया जाता था, वहीं अब सरकार ने आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।
New Traffic Rules: बार-बार नियम तोड़ना पड़ेगा भारी
नए मोटर व्हीकल नियमों के अनुसार अब सिर्फ चालान काटकर मामला खत्म नहीं होगा। अगर कोई ड्राइवर बार-बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करता है, तो सीधे उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मानना है कि केवल जुर्माने से लापरवाह ड्राइवरों में डर नहीं बन पाता, इसलिए लाइसेंस सस्पेंड जैसे सख्त कदम जरूरी हैं।

Driving License Suspended: एक साल में 5 गलतियां, 3 महीने का बैन
सरकार द्वारा किए गए संशोधन के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति एक साल के भीतर 5 या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। इसमें ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप करना, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट गाड़ी चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग जैसी गलतियां शामिल हैं। अब ये लापरवाहियां सिर्फ चालान तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ड्राइविंग की आज़ादी पर भी असर डालेंगी।
Motor Vehicle Rules: सीधे कार्रवाई नहीं, पहले मिलेगा नोटिस
सरकार ने इस नियम में ड्राइवर को अपनी बात रखने का मौका भी दिया है। लाइसेंस सस्पेंड करने से पहले संबंधित ड्राइवर को नोटिस भेजा जाएगा। ड्राइवर उस नोटिस का जवाब देकर यह साबित कर सकता है कि:
- नियम गलती से टूटा
- आरोप गलत हैं
- किसी आपात स्थिति में नियम तोड़ना पड़ा
अगर अधिकारी ड्राइवर की दलील से संतुष्ट हो जाते हैं, तो लाइसेंस सस्पेंड नहीं किया जाएगा। लेकिन जवाब कमजोर होने पर तीन महीने तक गाड़ी चलाने पर पूरी तरह रोक लग सकती है।

सिर्फ हालिया उल्लंघन ही होंगे शामिल
इस नियम की एक खास बात यह है कि केवल पिछले एक साल के भीतर हुए ट्रैफिक उल्लंघन ही गिने जाएंगे। एक साल से पुराने मामलों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। यानी ड्राइवर का हालिया व्यवहार ही तय करेगा कि वह आदतन नियम तोड़ने वाला है या नहीं।
1 जनवरी से लागू हो चुका है नियम
सरकार ने यह नया प्रावधान 1 जनवरी से लागू कर दिया है। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि इससे सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और लोग नियमों को हल्के में नहीं लेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस सख्ती से सड़क हादसों में कमी आएगी और ट्रैफिक सिस्टम पहले से ज्यादा बेहतर होगा।

ड्राइविंग से पहले नियम जानना जरूरी
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी रखना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। थोड़ी सी लापरवाही न सिर्फ जान पर भारी पड़ सकती है, बल्कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी छिन सकता है। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, नियमों का पालन करें और खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के सफल 11 साल, PM Modi बोले- “हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं देश की बेटियां”























