Akshay Kumar की ये टॉप 5 कॉमेडी फिल्में आपको कर देंगी लोटपोट, देखें लिस्ट

Summary :

Akshay Kumar Comedy Movies​: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि कि अक्षय कुमार एक्शन, कॉमेडी और सोशल जानकारी से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन ज्यादातार लोग उनकी कॉमेडी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं. उन्होंने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनीस बज्मी और प्रियदर्शन जैसे कई लोगों के साथ ऐसी फिल्में की हैं. जो कि कॉमेडी जॉनर में बेहद ही कमाल की रही है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, अक्षय कुमार की टॉप 5 ऐसी फिल्में जो कि आपको हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देंगी. 1. Welcome अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2007 में आई थी, जिसे हर किसी ने बहुत…

Akshay Kumar Comedy Movies​: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि कि अक्षय कुमार एक्शन, कॉमेडी और सोशल जानकारी से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन ज्यादातार लोग उनकी कॉमेडी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं. उन्होंने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनीस बज्मी और प्रियदर्शन जैसे कई लोगों के साथ ऐसी फिल्में की हैं. जो कि कॉमेडी जॉनर में बेहद ही कमाल की रही है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, अक्षय कुमार की टॉप 5 ऐसी फिल्में जो कि आपको हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देंगी.

1. Welcome

Akshay Kumar Comedy Movies​
Akshay Kumar Comedy Movies​ (Source: Social Media)

अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2007 में आई थी, जिसे हर किसी ने बहुत प्यार दिया था. अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कॉमेडी जॉनर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है. क्योंकि इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट ने इतनें मजेदार तरीके से लोगों को स्क्रीन से जोड़ के रखा था कि हर कोई हंस-हंस के पागल हो गया था.

यहां तक कि इस फिल्म को रिलीज हुए अब तक 19 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इसको लेकर मीम्स आज तक बनते हैं. खासकर अक्षय कुमार के डायलॉग्स और टाइमिंग इस फिल्म की जान रहे थे. ऐसे में अगर आप अक्षय के फैन है और उनकी किसी कॉमेडी फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए.

2. Singh Is King

Akshay Kumar Comedy Movies​
Akshay Kumar Comedy Movies​ (Source: Social Media)

साल 2008 में आई इस फिल्म को भी अनीस बज्मी ने ही डायरेक्ट किया था, जो कि एक सरदार फैमिली के ऊपर बेस्ड थी. इस फिल्म की कहानी को लेकर अगर बात करें तो वो काफी सीरियस थी, लेकिन उसमें जब अक्षय कुमार के ह्यूमर का तड़का लगा तो सीरियस फिल्म में भी कॉमेडी का एंगल साफ तौर पर नजर आने लगा. अगर लीड एक्टर्स की बात करें तो फिल्म में आपको कटरीना कैफ और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. इस जोड़ी की कैमिस्ट्री खास तौर पर आपको बेहद ही पसंद आएगी.

3. De Dana Dan

Akshay Kumar Comedy Movies​
Akshay Kumar Comedy Movies​ (Source: Social Media)

अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2009 में आई थी, जिसनें कॉमेडी जॉनर में एक अलग एंगल दिखा कर लोगों को हंसाया था. साथ ही अगर बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो वो भी काफी लंबी थी, पर इस फिल्म में भी बतौर लीड एक्टर्स कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ही थे. अगर आप फिल्म को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें कितने सस्पेंसफुल कॉमेडी सीन्स हैं. ऐसे में अगर आप कॉमेडी जॉनर में कोई ऐसी फिल्म ढूंढ रहे है, जो कि आपको सस्पेंस और थ्रिल के साथ साथ हंसाए भी, तो ये फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट होने वाली है.

4. Housefull

Akshay Kumar Comedy Movies​
Akshay Kumar Comedy Movies​ (Source: Social Media)

हाउसफुल फिल्म इतने बड़े लेवल पर हिट हुई थी कि इसकी फ्रैंचाइज आज तक चले आ रही है. ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसको साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार की खास कॉमेडी टाइमिंग को लेकर उनकी हर तरफ तारीफ भी हुई थी. साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनी इस फिल्म को कॉमेडी जॉनर में कई जगह सराहा भी जाता है. ऐसे में अगर आप अक्षय कुमार की कोई ऐसी कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, जो कि पूरी फिल्म देखते हुए हंसाती रहे. तो आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए.

5. Hera Pheri

Akshay Kumar Comedy Movies​
Akshay Kumar Comedy Movies​ (Source: Social Media)

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसे आज तक लोग याद करते हैं. क्योंकि ये 90 के दशक की वो पहली फिल्म थी, जिसमें ह्यूमर के साथ साथ कॉमेडी के टच भी देखने को मिला था. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने इस फिल्म में जो किरदार निभाए हैं, वो हंसने पर मजबीर कर देते हैं. ऐसे में अगर आप अक्षय कुमार की कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो कि आपको हंसा हंसा कर लोट पोट कर दे तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

Read More: Sanjay Leela Bhansali करेंगे सिनेमा को रिप्रेजेंट, Republic Day पर 77 सालों में पहली बार बनेगा इतिहास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।