Silver Kamarband Designs for Daily Wear: अगर आपके बेटे की शादी है और आप अपनी होने वाली बहू को चांदी को तोहफा देना चाहते हैं तो उसे सिल्वर कमरबंद दें। यह हर तरह की पर्सनैलिटी पर अच्छी लगती है और इसे स्टाइल करना भी महिलाओं को काफी पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं कुछ नए डिजाइन्स और इन्हें स्टाइल करने के तरीके।
Silver Kamarband Designs for Daily Wear: नई बहू के लिए परफेक्ट हैं चांदी के ये खूबसूरत कमरबंद
1. Sleek Chain Kamarband

एक या दो बहुत पतली सोने या चांदी की चेन से बना होता है जिसमें बीच में एक छोटा बारीक पेंडेंट लगा होता है। यह मॉडर्न और मिनिमल लुक देता है, यह वेस्टर्न गाउन, क्रॉप टॉप और हल्के लहंगे के साथ परफेक्ट लगता है।
2. Kundan & Polki Kamarband

इसमें अनकट डायमंड जैसे दिखने वाले पोल्की या कुंदन के बड़े स्टोन लगे होते हैं। यह आपको शाही लुक देता है, यह विशेष रूप से दुल्हनों के लिए डिजाइन किया जाता है और उनके हैवी लहंगे या बनारसी साड़ी को साथ परफेक्ट मैच करता है।
3. Multi-Layered Beads Kamarband

यह मोतियों या रंगीन छोटे बीड्स की 3 से 5 लड़ी से बना होता है जो कमर पर कैस्केड इफेक्ट देता है। मोतियों की लड़ी क्लासिक और एलिगेंट लुक देती है। आजकल पेस्टल कलर की साड़ियों के साथ मोती बहुत पसंद किए जा रहे हैं।
4. Temple Jewellery Kamarband

इसमें देवी-देवताओं की आकृतियां बनी होती हैं जैसे लक्ष्मी या गणेश और यह पूरी तरह से गोल्ड प्लेटेड होता है।


Download Android App
Download iOS App




