CM विष्णु देव साय का नारायणपुर दौरा, आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त, 68.39 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 641 करोड़

Summary :

Mahatari Vandana Yojana 24 Kist: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले में आज से दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास को गति देना और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा करना है। Mahatari Vandana Yojana 24 Kist: आज जारी हो सकती हैं महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त अपने दौरे के पहले दिन यानी की 30 जनवरी को मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे, जहां वे प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से डीबीटी (DBT) के जरिए राज्य की लगभग 68.39 लाख…

Mahatari Vandana Yojana 24 Kist: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले में आज से दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास को गति देना और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा करना है।

Mahatari Vandana Yojana 24 Kist: आज जारी हो सकती हैं महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त

Mahatari Vandana Yojana 24 Kist
Mahatari Vandana Yojana 24 Kist (Image: Social Media)
अपने दौरे के पहले दिन यानी की 30 जनवरी को मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे, जहां वे प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से डीबीटी (DBT) के जरिए राज्य की लगभग 68.39 लाख महिलाओं के खातों में 641.34 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।
महतारी वंदन योजना अपनी शुरुआत से ही प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार बनी है। अब तक दी गई 23 किस्तों के माध्यम से महिलाओं के खातों में कुल 14,954.42 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

कब हुई थी Mahatari Vandana Yojana की शुरूआत?

Mahatari Vandana Yojana 24 Kist
Mahatari Vandana Yojana 24 Kist (Image: Social Media)
क्रम विवरण मुख्य जानकारी
1 योजना का नाम छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
2 प्रारंभ तिथि 1 मार्च 2024
3 मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता और सशक्तिकरण
4 सहायता राशि ₹1,000 प्रति माह (₹12,000 वार्षिक)
5 लाभार्थी लगभग 70 लाख महिलाएं (छत्तीसगढ़ निवासी)
6 किस्त अपडेट जनवरी 2026 तक 23वीं/24वीं किस्त प्रक्रिया में
7 आवेदन माध्यम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (आंगनबाड़ी/पंचायत)
8 भुगतान प्रक्रिया DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में
9 स्टेटस चेक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से

महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के लक्ष्य के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मार्च 2024 को इस योजना का आगाज़ किया था। इसके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। आज मुख्यमंत्री द्वारा जारी 24th Installment of Mahatari Vandana के बाद, इस योजना के अंतर्गत वितरित की गई कुल राशि का आंकड़ा बढ़कर 15,595.77 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Chhattisgarh News: महतारी वंदन योजना ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

Raipur News Mahatari Vandana Yojana 24 Kist
Raipur News Mahatari Vandana Yojana 24 Kist (Image: Social Media)
  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘आवेदन की स्थिति’ या ‘Beneficiary Application Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना आवेदन नंबर (Application ID) या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति और भुगतान का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के सफल 11 साल, PM Modi बोले- “हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं देश की बेटियां”

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।