Tatkal Ticket Booking New Rules: IRCTC ने नए नियम जारी किए हैं, IRCTC अकाउंट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कर सकते हैं। अब यात्रियों को अपना IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करना होगा। बिना वेरिफिकेशन वाले या अधूरे प्रोफाइल वाले अकाउंट्स को तत्काल विंडो के दौरान ब्लॉक कर दिया जाएगा। बुकिंग के समय यात्री को वही पहचान देना होगा, जो उसके आधार या सरकारी आईडी से जुड़ा है। इससे फर्जी नामों से टिकट बुक करने और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

- रेलवे ने इस बार तकनीक के मोर्चे पर भी बड़े बदलाव किए हैं। बुकिंग के शुरुआती मिनटों में ऑटो-फिल टूल्स और स्क्रिप्ट्स को रोकने के लिए ‘सोफिस्टिकेटेड टेक्निकल फिल्टर्स’ लगाए गए हैं।
- इससे अब सॉफ्टवेयर के जरिए पलक झपकते ही टिकट उड़ा लेना मुमकिन नहीं होगा।
- यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत पेमेंट फेल होने की रहती थी।
- नए सिस्टम में पेमेंट गेटवे को और अधिक फास्ट और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे आखिरी स्टेप पर टिकट कैंसिल होने का डर कम हो गया है।
- तत्काल विंडो खुलते ही शुरुआती समय में एजेंटों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
- उनके लिए नए प्रतिबंध और ट्रैकिंग टूल्स लागू किए गए हैं ताकि आम जनता को प्राथमिकता मिल सके।
IRCTC New Rules: क्या हैं नए नियम?

- अब Tatkal टिकट तभी बुक होंगे जब आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक और वेरिफाइड होगा।
- पहचान वेरिफिकेशन जरूरी होगा, ताकि फर्जी बुकिंग और एजेंट की गलत गतिविधियों पर रोक लगे।
- तकनीकी बदलाव किए गए हैं जो बोट्स और ऑटो टूल्स से बुकिंग रोकेंगे।
- शुरुआती मिनटों में एजेंटों पर नए प्रतिबंध लागू होंगे ताकि आम यात्रियों को प्राथमिकता मिले।
- पेमेंट गेटवे पहले से तेज और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे आखिरी समय पर टिकट कैंसल होने का डर कम होगा।
Tatkal Booking Rules Changes: यात्रियों को रेलवे का सुझाव

- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।
- रेलवे ने कहा कि यात्री अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक और वेरिफाइड करें. बुकिंग से पहले इंटरनेट कनेक्शन ठीक करें।
- मोबाइल नंबर सही डालें ताकि OTP वेरिफिकेशन आसानी से पूरा हो सके।
- रेलवे का ये बदलाव टिकट बुकिंग को और आसान, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- अब आम यात्रियों को Tatkal टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद पहले से ज्यादा होगी।


Download Android App
Download iOS App




