Good News! चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा अपडेट, इस बार 11 दिन पहले होंगे बाबा केदार-बद्रीनाथ के दर्शन; देखें पूरा शेड्यूल

Char Dham Yatra 2026 Start Date

Char Dham Yatra 2026 Start Date: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चार धाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होगी। ख़ुशी की बात यह है कि इस बार यह यात्रा 11 दिन पहले शुरू होगी। यात्रा का समय बढ़ने से भक्त बहुत खुश है। इससे पर्यटन कारोबार को भी मजबूती मिलेगी। चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियां अभी से ही तेज हो गई है। पिछले साल 2025 में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार तिथियों के शुभ संयोग की वजह से यह यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी।

Uttarakhand Government on Char Dham Yatra: दर्शन के लिए मिलेगा अधिक समय

Char Dham Yatra 2026 Start Date (credit-sm)

बता दें कि चारधाम यात्रा का समय बढ़ने से न सिर्फ भक्तों को दर्शन के लिए अधिक समय मिलेगा, बल्कि स्थानीय होटल, दुकानदार, टैक्सी ड्राइवर और व्यापारियों के चेहरे भी खिल जाएंगे। बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा पहले शुरू होने से कारोबार में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा क्यों शुरू होगी?

चार धाम यात्रा एक बहुत ही खास मौके पर शुरू होगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 19 अप्रैल, 2026 अक्षय तृतीया का शुभ दिन है। यात्रा इसी दिन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। चार धाम यात्रा शुरू करने के लिए अक्षय तृतीया को बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है।

‘अक्षय’ शब्द का अर्थ है, जो कभी क्षय न हो। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, जप और पुण्य कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। यही कारण है कि बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए अक्षय तृतीया को सबसे पावन और शुभ तिथि माना जाता है।

Char Dham Yatra 2026: 2025 में कई चुनौतियों का सामना

  1. मौसम की मार – लगातार बारिश, बर्फबारी और अचानक बदले मौसम के कारण कई बार यात्रा बाधित रही।
  2. भूस्खलन और सड़क बंद – पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड से रास्ते बंद हुए, बादल फटने से कई इलाका तबाह, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
  3. भीड़ और ट्रैफिक जाम – रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर भारी जाम की स्थिति बनी।
  4. पंजीकरण और व्यवस्थागत दिक्कतें – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, टोकन सिस्टम और सीमित पास को लेकर यात्रियों को परेशानी हुई।
  5. स्वास्थ्य व सुरक्षा चुनौतियां – ऊंचाई, ठंड और ऑक्सीजन की कमी के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल सुविधाओं पर दबाव बढ़ा।

Char Dham Yatra 2026 Kab Shru Hogi: कब से शुरू होगी यात्रा?

Char Dham Yatra 2026 लगभग 19–24 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जब Yamunotri और Gangotri धाम 19 अप्रैल, 2026 (अक्षय तृतिया) को खुलेंगे, उसके बाद Kedarnath ~22 अप्रैल और Badrinath ~24 अप्रैल 2026 को खुलने की उम्मीद है।

Char Dham Yatra 2026 Start Date: रजिस्ट्रेशन और जरूरी नियम (Chardham Yatra 2026 Rules)

1. रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है

चारधाम यात्रा 2026 के लिए सभी श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन compulsory है। बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिरों में दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।

2. रजिस्ट्रेशन कैसे करें (ऑनलाइन/Offline)

ऑनलाइन: आधिकारिक पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
मोबाइल App: “Tourist Care Uttarakhand” एप्प से भी रजिस्ट्रेशन होता है।
WhatsApp: +91-8394833833 पर “Yatra” भेजकर स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन।
Offline: Haridwar, Rishikesh, Sonprayag, Barkot आदि पंजीकरण काउंटरों पर भी कर सकते हैं।

3. जरूरी दस्तावेज़ (Documents)

— वैध ID Proof: Aadhaar, Voter ID, Passport, Driving Licence आदि।
— मोबाइल नंबर + ई-मेल (OTP के लिए)।
— हाल में ली गई पासपोर्ट-साइज़ फोटो।
— वरिष्ठ नागरिकों/health conditions वालों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी माँगा जा सकता है।

4. Yatra Pass / e-Pass का इस्तेमाल

— रजिस्ट्रेशन के बाद आपको QR कोड वाला Yatra Pass (e-pass) मिलेगा।
— यह pass आपको यात्रा के दौरान सभी checkpoint और मंदिरों में दिखाना आवश्यक है।

5. नियम और सुरक्षा दिशा-निर्देश

— बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा के मार्ग/मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलेगा।
— यात्रा के दौरान सरकारी व्यवस्थाएँ जैसे crowd control, safety assistance, emergency help आदि उपलब्ध हैं।

Uttarakhand सरकार ने सुरक्षा के लिए कुछ नियम लागू किए हैं जैसे मंदिर परिसर में मोबाइल/कैमरा पर प्रतिबंध (साल 2026 के लिए नया नियम) — इससे दर्शन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहेगा।

ALSO READ: देवदूत बनकर आया RPF जवान… चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बच्ची समेत नीचे गिरा यात्री, जवान ने ऐसे बचाई जान; देखें वायरल Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।