लीबिया के तानाशाह मोअम्मर गद्दाफ़ी के बेटे सैफ की हत्या, जानिए रात के अंधेरे में 4 हमलावरों ने कैसे दिया हत्या को अंजाम

Summary :

Gaddafi Son Murder : लीबियाई न्यूज़ एजेंसी की खबर से पता चला है कि लीबिया के पूर्व तानाशाह नेता कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी के बेटे सैफ़ अल-इस्लाम ग़द्दाफ़ी की 4 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सैफ़ अल-इस्लाम ग़द्दाफ़ी को कभी उनके पिता का उत्तराधिकारी माना जाता था. बताया जा रहा है कि चार लोगों की एक टीम ने ज़िंतान शहर में उनके घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. यह शहर लीबिया के नॉर्थ वेस्टर्न दिशा में पड़ता है। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन था. बता दें…

Gaddafi Son Murder : लीबियाई न्यूज़ एजेंसी की खबर से पता चला है कि लीबिया के पूर्व तानाशाह नेता कर्नल मुअम्मर ग़द्दाफ़ी के बेटे सैफ़ अल-इस्लाम ग़द्दाफ़ी की 4 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

सैफ़ अल-इस्लाम ग़द्दाफ़ी को कभी उनके पिता का उत्तराधिकारी माना जाता था.

बताया जा रहा है कि चार लोगों की एक टीम ने ज़िंतान शहर में उनके घर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी. यह शहर लीबिया के नॉर्थ वेस्टर्न दिशा में पड़ता है। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन था.

बता दें सैफ अल इस्लाम गद्दाफ़ी 53 साल के थे। काभी बाघों का शौक रखने वाले तानाशाह का यह बेटा बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर था।

Gaddafi Son Murder : कैसे घटी घटना

गद्दाफी परिवार के एक करीबी ने सऊदी अरब के सरकारी अखबार अल अरबिया को बताया कि हमलावरों ने सैफ अल-इस्लाम को उनके घर के बगीचे में गोली मार दी. कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने गद्दाफ़ी को मारने से पहले उनके घर के सिक्योरिटी कैमरे बंद कर दिए और सामने जाकर उन्हें गोली मार दी. उनकी हत्या वहां के समयानुसार हत्या रात करीब 2:30 बजे की गई.

Libya Gaddafi son killed : कौन थे सैफ अल इस्लाम

Gaddafi Son Murder
Gaddafi Son Murder ( source : social media)

बता दें, सैफ अल-इस्लाम मुअम्मर अल-गद्दाफी लीबिया के राजनीतिक घराने से संबंध रखते थे। वह लीबिया के तानाशाह माने जाने वाले नेता मुअम्मर गद्दाफी और उनकी दूसरी पत्नी सफिया फरकश के दूसरे बेटे थे। वह अपने पिता के आंतरिक घेरे का हिस्सा थे और उनकी ओर से जनसंपर्क और राजनयिक भूमिकाएं निभाते थे।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने पिता की देश के दूसरे सर्वोच्च पद की पेशकश को ठुकरा दिया और कोई आधिकारिक सरकारी पद नहीं रखा। त्रिपोली में अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अपने पिता के शासनकाल के दौरान, वह लीबिया में दूसरे सबसे अधिक मान्यता प्राप्त व्यक्ति थे।

Libya News : पिता का हुआ था तख्तापलट

Gaddafi Son Murder
Gaddafi Son Murder (source : social media)

उनके पिता मुअम्मर ग़द्दाफ़ी ने 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन किया था और बाद में विद्रोह के दौरान उन्हें सत्ता से हटाकर मार दिया गया था.

1972 में जन्मे सैफ़ अल-इस्लाम ने साल 2000 से ग़द्दाफ़ी शासन के पतन तक पश्चिमी देशों के साथ लीबिया के रिश्ते सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी.

सैफ़ अल-इस्लाम ग़द्दाफ़ी पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने में बड़ी भूमिका निभाने का आरोप लगा और मुअम्मर ग़द्दाफ़ी की मौत के बाद उन्हें ज़िंतान शहर में एक प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया ने लगभग छह साल तक क़ैद में रखा.

यह भी पढ़ें – ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, मौके पर 15 की मौत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।