Brazil Bus Accident: ब्राजील में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। उत्तर-पूर्वी में अलागोआस राज्य के ग्रामीण इलाके में ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ , मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 लोगों से भरी बस एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। इस घटना में बच्चों और महिलाओं सहित 15 लोगों की मौत हुई है।
Northeast Brazil Tragedy: कैसे हुआ ये हादसा?
बता दें कि बस ड्राइवर जब मोड़ से बस निकाल रहा था तो अचानक वो संतुलन खो बैठा, जिस वजह से बस पलट गई। कुछ यात्री बस से बाहर कूद गए और अपनी जान बचा लिए। जबकि कुछ तो बस के नीचे डाब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस को जानकारी दी गई।
Brazil Bus Accident News: 15 मौतें, कई लोग घायल
स्थानीय प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां 15 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि कई अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। अलागोआस की क्षेत्रीय सरकार ने 15 मौतों की पुष्टि की है, जिनमें 5 पुरुष, 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बस ‘आवर लेडी ऑफ कैंडेलारिया’ धार्मिक उत्सव से लौट रही थी।
Brazil Bus Accident: घायलों में शामिल बच्चे की हालत नाजुक
अलागोआस एविएशन विभाग के निदेशक कर्नल आंद्रे मदीरो ने बताया कि टीम ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। उनके अनुसार बस मोड़ पर सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कई यात्री बाहर गिर गए और कुछ बस के नीचे फंस गए। इसे उन्होंने बेहद भयावह और असामान्य दुर्घटना बताया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App






