गोलियों की बौछार से भी रहेगी सेफ, CM नीतीश के काफिले में शामिल होगी 4 बुलेटप्रूफ Range Rover

Summary :

CM Nitish Kumar New Range Rover: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवी हमेशा सादगी से भरी रही है। EV कार में सफर करते है लेकिन अब काफिले में लग्जरी बुलेटप्रूफ रेंज रोवर कार को शामिल किया जाएगा। बिहार सरकार ने इन 4 SUV की खरीद को मंजूरी दे दी है और बताया गया है कि सुरक्षा कारणों की वजह से काफिले में बुलेटफ्रूफ लग्जरी का कार को शामिल किया गया  है और अब CM नीतीश कुमार EV गाड़ी में सफर करने के बदले बुलेट्रफ्रूफ कार में सफर करेंगे। CM Nitish Kumar New Range Rover CM नीतीश कुमार अब EV…

CM Nitish Kumar New Range Rover: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवी हमेशा सादगी से भरी रही है। EV कार में सफर करते है लेकिन अब काफिले में लग्जरी बुलेटप्रूफ रेंज रोवर कार को शामिल किया जाएगा। बिहार सरकार ने इन 4 SUV की खरीद को मंजूरी दे दी है और बताया गया है कि सुरक्षा कारणों की वजह से काफिले में बुलेटफ्रूफ लग्जरी का कार को शामिल किया गया  है और अब CM नीतीश कुमार EV गाड़ी में सफर करने के बदले बुलेट्रफ्रूफ कार में सफर करेंगे।

CM Nitish Kumar New Range Rover

CM Nitish Kumar New Range Rover
CM Nitish Kumar New Range Rover

CM नीतीश कुमार अब EV गाड़ी के बदले बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सफर करेंगे। इन लग्जरी कार को खरीदने की तैयारियां जारी है और काफिले में 4 हाई-एंड लग्जरी एसयूवी शामिल होगी। बता दें कि नीतीश कुमार पहले सिर्फ भारत में बनी कार या EV कार में सफर करते थे लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इन SUV को मंजूरी दे दी है और जल्द ही काफिले में यह कार शामिल हो जाएंगी। इन कारों में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है और बॉडी को बुलेटप्रूफ बनाया गया है जिससे गोलियों की बौछार में भी वह सेफ रहेंगे

Bulletproof Range Rover Car

CM Nitish Kumar New Range Rover
CM Nitish Kumar New Range Rover

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काफिले में इन कारों को शामिल किया जाएगा जिससे बड़े-बड़े नेता प्रयोग करते है। बुलेटप्रूफ रेंजरोवर में एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, विस्फोटक रोधी सिस्टम, हाईटेक फीचर से लैस है। बता दें कि इस कार की कीमत लगभग 2.70 करोड़ रुपये है और काफिले में चार कार शामिल होंगी जिनकी कीमतें भी करोड़ों में रहेगी। CM नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी यह  कार दी जाएगी और वह भी बुलेटप्रूफ कार में सफर करते हुए नजर आएंगे।

ALSO READ: बिहार में 3.47 लाख करोड़ का सबसे बड़ा Budget! शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को आर्थिक मदद देने पर खास जोर, 10 पॉइंट में समझे पूरा बजट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।